महिला मोर्चा का सवाल : केंद्र सरकार पर उंगली उठाने वाले बघेल अपना घोषणा पत्र कब पढ़ेंगे और अपना गिरेबाँ कब झाँकेंगे

0 महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी ने कहा : कांग्रेस ने महतारी सम्मान योजना में 500 रुपये और ग्रामीण परिवारों को साल में चार गैस सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया था

0 महिला मोर्चा अध्यक्ष ने सवाल किया : ग्रामीण परिवारों के मुफ्त 4 गैस सिलेंडर कहाँ बेच दिए? महतारी सम्मान की क्या सोनिया महतारी को समर्पित कर रहे हैं मुख्यमंत्री?

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश शालिनी राजपूत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस बयान पर कटाक्ष किया है जिसमें मुख्यमंत्री ने घरेलू गैस की कीमतों में केंद्र सरकार द्वारा दो सौ रुपए की दी गई राहत पर ‘जितनी कीमतें बढ़ाईं, उतनी नहीं घटाईँ’ की बात कहकर टिप्पणी की थी। श्रीमती राजपूत ने कहा कि केंद्र सरकार पर उंगली उठाने पहले मुख्यमंत्री बघेल अपना घोषणा पत्र कब पढ़ेंगे और अपना गिरेबाँ कब झाँकेंगे?

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल केंद्र सरकार के हर फैसले का विरोध करने की लत से पीड़ित मानसिकता का प्रदर्शन कर रहे हैं। उनको केंद्र सरकार से तो अपेक्षाएँ बहुत रहती हैं पर खुद प्रदेश के मुखिया होकर जनता की अपेक्षाओं को अपने सत्तावादी अहंकार में चूर होकर वादाखिलाफी व भ्रष्टाचार करके रौंदना उन्हें नहीं दिख रहा है। श्रीमती राजपूत ने कहा कि केंद्र सरकार पर ताना मारने से बाज आकर मुख्यमंत्री याद करें कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने महतारी सम्मान योजना के तहत सभी महिलाओं को 500 रुपये प्रति माह देने का वादा किया था।

यह भी पढ़े :- कांग्रेस विधायकों और प्रदेश सरकार के परफॉर्मेंस को लेकर सिंहदेव का आँकलन दुविधा व हाहाकार की तस्दीक कर रहा : भाजपा

ग्रामीण परिवारों को साल में चार गैस सिलेंडर मुफ्त देने का वादा भी कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल था। अब मुख्यमंत्री बघेल बताएँ कि ग्रामीण परिवारों को क्या यह सालाना 4 गैस सिलेंडर दिए हैं? नहीं दिए हैं तो यह किसको दे दिए? कहाँ बेच दिए? महतारी सम्मान योजना के हर माह 5 सौ रुपए साढ़े चार साल से क्या सोनिया महतारी को समर्पित कर रहे हैं, क्योंकि छत्तीसगढ़ की महतारियों को तो यह राशि मिल नहीं रही। महिलाओं का कर्ज माफ क्यों नहीं किया गया? पिछले चुनाव में जिन बातों पर भरोसा करके छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने कांग्रेस को सत्ता में बैठाया, उन महिलाओं से किए गए वादे पूरे क्यों नहीं किए गए?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *