भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच गया, कांग्रेसी अब भी बदतमीजी के नरवा में लोर रहे- भगत

0 गालीगलौज कांग्रेस के संस्कार का अंग

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने चंद्रयान 3 की दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के संदर्भ में एक शैक्षणिक संस्थान में व्याख्यान दे रहे रायपुर सांसद सुनील सोनी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा व्यवधान उत्पन्न करते हुए गाली गलौज को कांग्रेस का संस्कार बताते हुए कहा है कि भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच गया और कांग्रेसी अब तक बदतमीजी के नरवा में लोर रहे हैं। उन्हें भारत की इस सफलता से कोई लेना-देना नहीं है। वह इसके महत्व को नहीं समझते और युवा पीढ़ी को भी समझने नहीं देना चाहते। कांग्रेस किस दिशा में जा रही है, वह अपनी नई पीढ़ी को कैसे संस्कार दे रही है, यह उसका अपना विषय है। लेकिन जब राष्ट्रीय महत्व के किसी विषय पर जनता का चुना हुआ कोई सांसद अपना उद्बोधन दे रहा हो तो शैक्षणिक संस्थान में घुसकर हंगामा खड़ा करना, गाली गलौजज करना, दुर्व्यवहार करना, धक्का मुक्की करना घोर आपत्तिजनक है। किंतु कांग्रेसी अपने कुसंस्कारों से विवश हैं। इनका शैक्षणिक गतिविधियों से कोई सरोकार नहीं है। लेकिन शैक्षणिक गतिविधियों में बाधा उत्पन्न करना इनका जन्मसिद्ध अधिकार है।

यह भी पढ़े :- भाजपा पर बोलने की बजाय अंतर्कलह से जूझ रही अपनी पार्टी को संभाले दीपक बैज : नारायण चंदेल

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा कि कांग्रेसी जिस तरह से शैक्षणिक कार्यक्रम में भूपेश बघेल की जिंदाबाद कर रहे थे, उससे स्पष्ट होता है कि इन्होंने भूपेश बघेल के इशारे पर ही रायपुर सांसद सुनील सोनी के साथ बदतमीजी की है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सुनिश्चित हार को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस स्तर तक पहुंच गए हैं कि उन्होंने राजनीतिक शालीनता को पूरी तरह तिलांजलि दे दी है और अपने कार्यकर्ताओं से वह इस तरह के अभद्र प्रदर्शन करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हमारी यह चुनौती है कि हिम्मत है तो भाजयुमो के तथ्यात्मक प्रदर्शनों का जवाब दें। युवाओं के साथ किए गए अन्याय का हिसाब दें और भाजपा से मुकाबला करना है तो आने वाले चुनाव में करें। राजनीति में इस तरह की बदतमीजी छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अनुकूल नहीं है। छत्तीसगढ़िया संस्कृति के नाम पर स्वांग करने वाले मुख्यमंत्री को यह अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के ऐसे आचरण को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *