आम आदमी पार्टी की बदलाव पदयात्रा…

रायपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा रायपुर पश्चिम विधानसभा में हीरापुर सब्जी मंडी से महोबा बाजार तक बदलाव पद यात्रा एक मौका केजरीवाल को के तहत विशाल पदयात्रा निकाली गयी। इस पदयात्रा में विशाल जनसैलाब उमड़ा। पदयात्रा में हरदीप सिंह मुंडिया जी छत्तीसगढ़ सह प्रभारी मुख्य अतिथि रहे। पलविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में पदयात्रा आयोजित की गयी।

हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली और पंजाब में भ्रष्टाचार ख़तम हुआ,साथ ही दिल्ली और पंजाब में किसान खुश हैँ उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी आम आदमी पार्टी कि सरकार बनी तो सभी खुशहाल होंगें। आज कि बदलाव पद यात्रा में उमड़ी भीड़ से लगता है कि प्रदेश कि जनता ने कांग्रेस कि वादाखिलाफी सरकार को बदलने का मन बना लिया है। आप नेता उत्तम जायसवाल, मुन्ना बिसेन, सूरज उपाध्याय,विजय झा, नंदन सिंह और अनुषा जोसेफ ने बताया कि भाजपा और कांग्रेस कि सरकारों से दुखी होकर और केजरीवाल के कामों से खुश होकर इस बार प्रदेश कि जनता आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने जा रही है। पलविंदर सिंह पन्नू ने रायपुर पश्चिम में आयोजित बदलाव पद यात्रा में उमड़े जन समर्थन का धन्यवाद करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के कार्यों को अब प्रदेश कि जनता ने समर्थन देना शुरू कर दिया है निश्चित ही इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश में आम आदमी पार्टी कि सरकार बनने जा रही है।

यह भी पढ़े :- जनचौपाल में युवाओं ने सेंट्रल लाइब्रेरी में पेयजल सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए किया आग्रह, कलेक्टर ने अधिकारियों को समाधान करने के दिए निर्देश…

इस बदलाव पदयात्रा में अनुषा जोसेफ,मुन्ना बिसेन,उत्तम जायसवाल, विजय झा, नंदन सिंह, पलविंदर सिंह पन्नू,सुरजीत सिंह मालही ,सुखविंदर ज्ञानीजी,राज शर्मा,बलवंत सिंह, होरी धीवर,रामाधार यादव,विकास दस मानिकपुरी,प्रदुमन शर्मा ,वीरेंद्र पवार ,मनीष सारथी ,विनोद चंद्राकर ,रघुनाथ ,राजा गुरूम , ,संजय गुप्ता ,कश्यपजी,कमल गुजराती सहित अनेक आप नेता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *