भारत मुख्य चुनाव आयोग का संकेत अक्टूबर माह में लग सकता है, अचार सहिता

रायपुर। चुनावी साल होने के वजह से आज भारत मुख्य चुनाव आयोग ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। चुनाव आयोग के डेटा के अनुसार छत्तीसगढ़ में कुल 1 करोड़ 96 लाख मतदाता हैं। इसमें 100 साल से ज्यादा उम्र वाले 2948 वोटर है। वहीं दिव्यांग वोटर 1 लाख 47 हजार है। ये जानकारी आज चुनाव आयोग ने दी। रायपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पुरुष मतदाता 98.2 लाख, महिला मतदाता 98.5 लाख हैं। यानी महिला वोटर की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। ट्रांसजेंडर 762 हैं। 80 साल से ज्यादा उम्र के वोटर की संख्या 2.02 लाख है। प्रदेश में पहली बार मतदाता की संख्या 4 लाख 33 हजार है।

प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या

प्रदेश में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 24109 है। जिसमें लगभग 815 एवरेज मतदाता है। अर्बन एरिया में 4853 मतदान केंद्र और रूरल एरिया में 19256 मतदान केंद्र हैं। यूथ मैनेज्ड मतदान केंद्रों की संख्या 90 है। महिलाओं से मैनेज होने वाले बूथ की संख्या 900 है। इन बूथों में पूरे बूथ का कामकाज महिलाओं द्वारा किया जाता है। सिक्योरिटी भी महिलाएं ही करती है। 90 मतदान केंद्र का मैनेजमेंट दिव्यांग स्टाफ करेंगे। 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग होगी। सभी मतदान केंद्रों में टॉयलेट, ड्रिंकिंग वॉटर, व्हीलचेयर, हेल्प डेस्क, दिव्यांग जनों के लिए रैंप उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर मांगे छत्तीसगढ़ के बकाया 6000 करोड़ रुपए…

बता दें कि मीटिंग में चुनाव आयोग ने अहम फैसला लिया है। अब 5 लाख बुजुर्ग और दिव्यांग घर बैठे वोटिंग कर सकेंगे। इसके लिए इन वर्ग के लोगों को पहले से आवेदन करना होगा। 33 जिलों से दोनों वर्गों का डेटा मंगाया जा रहा। वहीं अवैध परिवहन पर भी कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार तथा निर्वाचन आयुक्तद्वय अनूप चंद्र पांडेय और अरूण गोयल ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, सभी संभागों के आयुक्त तथा पुलिस रेंजों के महानिरीक्षक के साथ बैठक कर विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों की जिलेवार समीक्षा की। वर्तमान में राज्य में चल रहे मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रगति की जानकारी ली और निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया. आयोग ने मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरी गंभीरता, सूक्ष्मता और सावधानी से करने को कहा. आयोग ने इपिक कार्ड की प्रिंटिंग और वितरण की भी जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *