जय भोले ग्रुप गणेशोत्सव समिति की नई थीम, चंद्रयान-3

रायपुर। गणेश पर्व जैसे – जैसे  नजदीक आ रहा है, ऐसे में अगल – अगल समितियों के द्वारा मनमोहक़ पंडालों को निर्माण में जुटी हुई है कि किस तरीके से गणेश पंडालों को आकर्षित बनाया जाए, इस पर्व को लेकर समितियों में बड़ा  उत्साह देखा जा सकता है, इस पर्व में जिसमें गणपति पंडाल का बहुत महत्वपूर्ण होता है  इन पांडालों को बनाने के साथ आकर्षण का केंद्र एवं पांडालों की छवि को निखारने  के लिए बाहर से कारीगरों को भी बुलाया जाता है।

बता दे कि कालीबाड़ी के जय भोले ग्रुप गणेशोत्सव समिति के द्वारा इस बार चंद्रयान-3 की थीम को लेकर भव्य झांकीनुमा पंडाल तैयार कर रही है। जिसको  बनाने के लिए कोलकाता से आए 40 कारीगरों की टीम पिछले 50 दिनों से दिन-रात मेहनत कर इसे आकार-प्रकार देने जुटे हैं। पिछली बार  समिति  के द्वारा टाइटेनिक जहाज की विशाल आकृति के साथ नए लुक में पंडाल बनाकर शहरवासियों का दिल जीता था। इस बार चंद्रयान-3 थीम को देकर शहरवासियों को,देश की सफलता के बारे में दर्शायेगा।

 

यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री ने दी संस्कृत सप्ताह की शुभकामनाएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *