बारह का बारह विजय लक्ष्य हमारा – माथुर

0 भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा हम बस्तर विजय के लिए संकल्पित

0 भाजपा कार्यकर्ता सम्मलेन में पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम के साथ तीन हजार लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

कोंडागांव/रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने केशकाल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर विजय का विजन हमारे पास है और बस्तरवासियों के सपने को पूरा करने हमारे पास एक मजबूत कार्य योजना है। बस्तर के विजय के लिए हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता तन्मयता से जुटे हुए हैं। हम सबको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और मजबूत करना है। पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम ने बीजेपी के विजय अभियान में जुड़ने का संकल्प लिया है। हम सब उनका स्वागत करते हैं बस्तर में 12 के 12 का लक्ष्य हमारा है जिससे पूरा करने सभी एक लक्ष्य के साथ जुट जाएं।

बिजली बिल नहीं हुआ है हाफ, कांग्रेस कर रही है केवल पाप – अरुण साव

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा है कि कांग्रेस ने अपने इन 5 वर्षों के कार्यकाल में केवल प्रदेश की जनता को छलने के अलावा कुछ भी नहीं किया है। बिजली बिल हाफ के साथ कई वादे कांग्रेस ने किया था लेकिन कांग्रेस की सरकार ने जनता को छल कर केवल पाप किया है। अब वक्त आ गया है कांग्रेस को करारा जवाब देने का हम सभी कमर कस कर तैयार है प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए। उन्होंने पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम की भाजपा प्रवेश पर बधाई देते हुए कहा कि हम एक जूटता के साथ विजय बस्तर के लिए जुटे है।

भूपेश है तो हर तरफ भ्रष्टाचार है – डॉ रमन सिंह

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि भूपेश है तो भ्रष्टाचार है यह बात सब सर्वत्र है। कांग्रेस सरकार ने हर तरफ भ्रष्टाचार को लेकर रिकॉर्ड बनाया है। अब इस भ्रष्टाचारी सरकार की विदाई बेला करीब है अब जनता ने भी मन बना लिया है कांग्रेस की सरकार को सत्ता से हटाना है। अब निश्चित ही वक्त है कांग्रेस की सरकार को बदलने का है जनता ने पूरी तरह मन बना लिया है।

कांग्रेस की विदाई बस्तर से तय – कौशिक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि जन सामान्य से कांग्रेस अपना भरोसा खो चुकी है। जो बातें घोषणा पत्र में कांग्रेस के द्वारा कही गई उसे अपना पूरा कार्यकाल बीतने को है लेकिन उसे पूरा करने में प्रदेश सरकार नाकाम रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने केंद्रीय योजनाओं का लाभ तक को जनता तक पहुंचने नहीं दिया और अब कह रहे हैं कि वक्त है छलावा का। प्रदेश की जनता कांग्रेस से परेशान और निराशा है अब हम बस्तर से ही विजय संकल्प लेने जुटे हैं हमारी जीत निश्चित है।

विकास से कोसों दूर केशकाल – पांडेय

भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी एवं सांसद संतोष पांडे ने कहा कि कांग्रेस ही बस्तर के विकास में बाधा है l कांग्रेस के कारण ही बस्तर अब तक विकास से कोसों दूर है। केशकाल का जो विकास होना था वह नहीं दिखता है इसके लिए यहां के कांग्रेस विधायक जिम्मेदार हैं।

वनवासियों के हितों की चिंता कांग्रेस को नहीं है – मंडावी

कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि कांग्रेस को देश की आजादी के बाद कभी वनवासी समाज के विकास की कभी चिंता नहीं रही है। हमेशा वनवासी समाज को कांग्रेस प्रताड़ित करती रही है। कांग्रेस की छल का बदला हमें उसे आगामी विधानसभा चुनाव में परास्त करके लेना होगा।

अपनों के सपनों को पूरा करना हमारा लक्ष्य – टेकाम

कोंडागांव पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद कहा कि अपनों के सपनों को पूरा करने के संकल्प के साथ ही भाजपा की सदस्यता ली है। यह पल हम सभी नहीं भूल सकते। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर जी विजय संकल्प अभियान को पूरा करने ही मोर्चे पर जुटे हैं। उन्होंने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सबके उम्मीद पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करते विजय बस्तर के मुहिम के लिए पूरी तन्मयता से हम सब जुटेंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने किया आभार महेश जैन ने माना।

भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, सांसद संतोष पांडेय व प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता केशकाल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिए। इस दौरान पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम ने अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा प्रवेश किया। इसके पूर्व केशकाल तहसील के समीप से पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम रैली निकाल कर सभा स्थल पहुंचे जिसके साथ स्थानीय लोक कलाकार वह आमजन रैली में शामिल हुए।

इस मौके पर बस्तर महाराज कमलचंद भंजदेव, बैदूराम कश्यप, लच्छू राम कश्यप, विधायक जीवन ठाकुर, कोंडागांव जिला प्रभारी बृजमोहन देवांगन, पूर्व विधायक भोजराज नाग, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कटारिया, आलोक ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र नेताम , पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, प्रवीर बदेशा, हलदर साहू टिकेश्वर जैन, मनोज जैन, तरुण साना, आकाश मेहता, राधेलाल नाग रामेश्वर उसेंडी, संगीता पोयम, अनीता नेताम, गणेश दुग्गा, बालासिंह बघेल, अंजोरी नेताम, गोरखनाथ बघेल, हरिशंकर नेताम, झाड़ीराम सलाम सहित कार्यकर्ता पार्टी पदाधिकारी व आमजन हजारों की संख्या में मौजूद थे।

प्रोफाइल : नीलकंठ टेकाम 

कमल के हुए नील, पूर्व आईएस नीलकंठ टेकाम ने भाजपा का दामन थामा छात्र जीवन से बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहे नीलकंठ टेकाम का जन्म कांकेर के अंतागढ़ ब्लाक में हुआ। जहां उनके अध्ययन के बाद आगे की पढ़ाई के लिए कांकेर जिला मुख्यालय में आये जहां कालेज की पढ़ाई के साथ ही छात्र राजनीति में सक्रिय हो गये और कॉलेज के हॉस्टल में रहकर ही लोकतंत्र की नर्सरी कहे जाने वाली छात्र संघ चुनाव में हिस्सा लेकर अपने कालेज का प्रतिनिधित्व करने लगे और 1987-88 कांकेर महाविद्याल के छात्र संघ अध्यक्ष निर्वाचित हुए। यहीं से ही समाज सेवा को लेकर उनकी यात्रा शुरू हुई। वहीं 1989 में समाज शास्त्र स्नातकोत्तर के बाद केवल मात्र 7 दिनों के लिए 1991 में शिक्षक के रूप में चयनित हुए और वहीं कुछ ही दिनों के बाद अविभाजित मध्यप्रदेश में खंडवा महिला कॉलेज में प्रोफेसरी और कुछ ही सालों के बाद 1994 में मध्यप्रदेश पीएससी में टॉप सूची में शामिल हुआ और बतौर डिप्टी कलेक्टर चयनित होकर बस्तर का नाम गौरवान्वित किया। मध्यप्रदेश के धार जिले में एसडीएम रहकर उन्होंने अनुकरणीय कार्य किया। उसके उपरांत छत्तीसगढ़ राज्य विभाजन के बाद मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ केडर ऐलाट होने पर रायपुर पहुंचे और उनकी तैनाती जगदलपुर एसडीएम के तौर पर हुई इसके साथ ही 2008 में उन्हें आईएस अवार्ड मिला और वे बस्तर के कोण्डागांव जिले में कलेक्टर बनाए गये।

यह भी पढ़े :- चन्द्रयान की सफल लैंडिंग पर रायपुर सहित प्रदेश भर के व्यापारियों ने मनाया जश्न – अमर पारवानी 

जब कोण्डागांव के कलेक्टर थे तब उनके काम को नीति आयोग ने सराहा था और देश में पहले स्थान पर थे। बतौर कलेक्टर आज भी उनके काम को याद किया जाता है। छत्तीसगढ़ के मंत्रालय में कई पदों में अपनी सेवाएं देने के बाद अब समाज में और बेहतर करने के सपने सजाए प्रोफेसरी से कलेक्ट्री करने वाले नीलकंठ टेकाम भाजपा का दामन केशकाल के एक विशाल सभा में थामा है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *