बेटियों से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोपीयो को सरकारी नौकरी पर प्रतिबंध से भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है – धनंजय सिंह

0 भाजपा दुष्कर्म के आरोपी को विधानसभा की टिकट देती है इसलिए सरकारी नौकरी पर बैंन से तिलमिला रही

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के द्वारा बेटियों के सम्मान में छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोपियों को सरकारी नौकरी पर प्रतिबंध लगाने के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 अगस्त को महिलाओं बेटियों के सम्मान और सुरक्षा की दिशा में बड़ी घोषणा किये है अब बेटियों से छेड़छाड़ करने वाले और दुष्कर्म के आरोपियों को सरकारी नौकरी का अवसर नही दिया जायेगा। जिसका पूरा प्रदेश में मातृशक्ति बेटियों ने स्वागत किया है सिर्फ भाजपा विरोध कर रही है आखिर भाजपा को दुष्कर्मी बलात्कारी और छेड़छाड़ के आरोपियों से इतनी हमदर्दी क्यों है? इन्हें सरकारी नौकरी पर प्रतिबंध किया जा रहा है तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है?
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाने वाले भाजपा के नेता हमेशा से बलात्कारी के पक्ष में खड़े रहे हैं और पीड़ित पक्ष को डराया धमकाया गया है डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री थे तब उनके ओएसडी ओपी गुप्ता के ऊपर नाबालिग ने दुष्कर्म के आरोप लगाए तो 4 साल तक उनका एफआईआर दर्ज नहीं हुआ था। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के पुत्र के ऊपर आदिवासी बेटी ने दुराचार के आरोप लगाए तब भाजपा दुराचारी के साथ खड़े रही। भानूप्रतापपुर के उपचुनाव में भाजपा ने दुष्कर्मी को टिकट दिया था। कठुआ उन्नाव में हुई रेप की घटना में भाजपा नेता झंडा लेकर रेपिस्ट को बचाने निकले थे। कुलदीप सेंगर चिन्मयानंद, बृजभूषण सिंह, शाहनवाज हुसैन पर छेड़छाड़, रेप, दैहिकशोषण के आरोप लगे है ये सभी भाजपा के प्रमुख पदों पर हैं इसे समझ में आता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *