अरुण साव ने एक साल के कार्यकाल में हिलाई कांग्रेस सरकार की जड़ें, सत्ता जाने से है भयभीत, एक साल के भीतर मंत्री व अध्यक्ष बदलने को मजबूर हुई कांग्रेस…

0 साव ने एक साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में बनाया भाजपा के पक्ष में माहौल, कार्यकर्ताओं में खोया आत्मविश्वास लौटाया

0 अरुण साव बीते एक वर्ष में पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर सभी छोटे बड़े नेताओं को साथ लेकर चले, सभी का बढ़ाया मान

0 छत्तीसगढ़ में बुलडोजर वाली सरकार बनाने का दावा, अरुण साव ने संघर्ष के साथ किया एक वर्ष पूर्ण

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने अपने अध्यक्षीय दायित्व का एक वर्ष पूर्ण कर लिया है। बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने विश्वास जताते हुए 9 अगस्त 2022 को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी। लोकसभा सदस्य के रूप में क्षेत्रवासियों की सेवा के साथ छत्तीसगढ़ में संगठन को सशक्त और सबल करने की जिम्मेदारी अरुण साव ने बखूबी निभाई।
बीते एक वर्षों में भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की जड़ें हिला दी है। कांग्रेस के काले कारनामों को भाजपा ने जनता के बीच लाया। गौठान, गोबर, पीएससी, चांवल और कोयला घोटाला सहित कई बड़े भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर करने का काम किया है। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकार और मांग को लेकर महतारी हुंकार रैली निकाली। युवाओं को रोजगार और बेरोजगारी भत्ता दिलाने के लिए हल्ला बोल आंदोलन किया गया।

कांग्रेस की सरकार ने गरीब जनता के सर से घर छीनने का काम किया। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को नहीं मिल पाया। जिसे लेकर अरुण साव ने कहा कि अत्याचारी कांग्रेस सरकार ने गरीबों का मकान छीन लिया, इतना ही नहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर इनके कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जनता से पैसे ऐंठ लिये। अरुण साव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की जनता के हक और अधिकार के लिए प्रदेश में मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन किया गया।

संगठन को मिली नई ऊर्जा, युवाओं में उत्साह, भाजपा हुई मजबूत

कार्यकर्ता कहते हैं कि छत्तीसगढ़ भाजपा में कांग्रेस सरकार के विरुद्ध शुरू से ही अपनी लड़ाई लड़ रही है। लेकिन जब से अरुण साव ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कमान संभाली है, तब से छत्तीसगढ़ भाजपा के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा की लहर दौड़ गई। सरगुजा से सुकमा, राजनांदगांव से रायगढ़ तक अरुण साव के नेतृत्व में इस भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने कार्यकर्ता मंडल स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक आंदोलन कर रहे हैं। भाजपा के इस आंदोलन से कांग्रेस डरी हुई है।

बुलडोजर वाली सरकार बनाने का दावा

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अरुण साव लगातार बुलडोजर वाली सरकार बनाने का दावा करते हैं। साव का कहना है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी से आम जनता परेशान है। इसके साथ छत्तीसगढ़ में अपराधियों और बदमाशों को सरकार ने खुली छूट दे रखी है। आये दिन हत्या, चाकूबाजी की घटना हो रही है। छत्तीसगढ़ से अपराध मिटाने और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए बुलडोजर वाली सख्त सरकार बनाने की जरूरत है। साव ने कहा है कि भाजपा की सरकार बनने पर अपराधियों, जिहादियों पर बुलडोजर अवश्य चलाया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव 7 अगस्त से 11 अगस्त तक चल रहे संसद सत्र में उपस्थित थे। सत्र समाप्ति के बाद साव 12 अगस्त शनिवार को दिल्ली से रायपुर लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *