भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने दी हरेली की शुभकामनाएं…

रायपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को हरेली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी के जीवन में यह पर्व खुशहाली लाये। यह त्योहार पूरे प्रदेशवासियों के साथ साथ किसानों के लिए खास महत्व रखता है छत्तीसगढ़ राज्य का तेजी से विकास हो। यह तिहार हमारा पहला तिहार हैं। हम सभी मिलकर राज्य को समृद्धि से परिपूर्ण राज्य बनाने के लिए सहभागी बनें। छत्तीसगढ़ की खुशहाली में राज्य के जन जन की समृद्धि समाहित है। श्री साव ने प्रदेशवासियों के साथ साथ किसानों के खुशहाल होने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *