कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने की शिव- बजरंगबली की पूजा

0 कांग्रेस मीडिया विभाग ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सांसद दीपक बैज ने आज सुबह अपने देवेंद्र नगर स्थित निवास के समीप शिव एवं हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके पश्चात प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रवाना हुए।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज कांग्रेस मीडिया विभाग के पदाधिकारियों से मिले। मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, आरपी सिंह, धनंजय सिंह ठाकुर, विकास तिवारी, नितिन भंसाली, घनश्याम राजू तिवारी, सुरेंद्र वर्मा सहित मीडिया विभाग के सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *