15 साल किसानो को ठगने वाली भाजपा धान खरीदी पर फिर झूठ बोल रही – कांग्रेस

0 किसान चिंता न करे भूपेश बघेल की सरकार चालू खरीफ सीजन में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदेगी

0 राज्य सरकार अपने दम पर करती है धान की खरीदी मोदी सरकार की धान खरीदी में योगदान शून्य

0 भाजपा ने किसानों के 20 क्विंटल धान खरीदी का विरोध कर अपने किसान विरोधी होने का प्रमाण दे दिया

रायपुर। भाजपा के प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के किसान चिंता ना करें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार चालू खरीफ सीजन में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करेगी और लगभग 2800रु प्रति क्विंटल की दर पर खरीदी की जायेगी।धान खरीदी राज्य सरकार अपने दम पर करती है केंद्र सरकार का इसमें कोई न योगदान है और न ही कोई सहयोग उलटे मोदी सरकार राज्य को कभी 2500 समर्थन मूल्य नहीं देने की धमकी देती है तो कभी केंद्रीय पुल मे चावल लेने से मना करता है कभी उसना चावल नहीं लेने की धमकी देता है।देश मे छत्तीसगढ़ की अकेली कांग्रेस की सरकार है जिसने 2640 रु मे 107लाख मिट्रिक टन धान खरीदा है। देश भर मे भाजपा की कोई भी राज्य सरकार समर्थन मूल्य मे धान नहीं खरीदती भाजपा शाषित यूपी गुजरात मे तो किसान 1100 मे धान बेचने को मजबूर है। भूपेश सरकार अपने दम पर कर्ज लेकर धान की खरीदी करती है धान खरीदी में मोदी सरकार का योगदान शून्य होता है।बल्कि भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों को धान की कीमत वादानुसार पहली बार 2500रु प्रति क्विंटल दिया और एकमुश्त राशि किसानों को भुगतान किया तब मोदी सरकार ने धान खरीदी में व्यवधान उत्पन्न करने के लिए सेंट्रल पूल में चावल नहीं लेने की धमकी दिया था और नियम शर्ते लगाई थी जिसके बाद भूपेश सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को धान की कीमत 2500रु की अंतर की राशि का भुगतान 4 किश्त में देना शुरू किया।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पास मुद्दा नहीं है ना ही कोई योजना है और 15 साल के वादाखिलाफी से प्रदेश की जनता वाकिफ है ऐसे में भाजपा झूठ बोल कर गुमराह कर राजनीति करना चाहती है लेकिन प्रदेश की जनता ने देखा है किस प्रकार से धान खरीदी में लगातार भाजपा की केंद्र सरकार ने अड़ंगे लागये, कभी बारदाना नही दिया तो कभी रेल रैक नही दिया। भाजपा आदतन किसान विरोधी है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार बीते खरीफ सीजन में प्रदेश के किसानों की धान 2660 और 2640 रुपए की कीमत पर खरीदी किया।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा नेताओं को चैलेंज करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की कीमत मिल रहा है किस भाजपा शासित राज्य में उतने दाम मिल रहे? छत्तीसगढ़ में जितनी धान की खरीदी की गई उतनी धान किस भाजपा शासित राज्य में खरीदी की गई? मोदी सरकार की किसान सम्मान योजना किसानों में भेदभाव करती है वही भूपेश सरकार की न्याय योजना हर किसान को लाभ देती है तीन काले कृषि कानून लाकर मोदी सरकार ने किसानों को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने का षड्यंत्र रचा था वो भाजपा आज किस मुंह से कहती है कि किसानों के लिए मोदी सरकार काम कर रही है। प्रदेश के किसानो के जेब में भूपेश बघेल की सरकार ने डेढ़ लाख करोड़ से अधिक राशि जमा कराई है जिसका परिणाम है कि मोदी सरकार के चलते देश मे जो मंदी उत्पन्न हुई उससे छत्तीसगढ़ अछूता है हर वर्ग को उसका लाभ मिला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *