नवनियुक्त उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का तीखा तंज…

रायपुर। एआईसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आदेश से छत्तीसगढ़ में राजनैतिक माहौल गर्म हो गया है। आदेश के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। विधानसभा चुनाव में 5 महीने बाकी रह गए हैं कांग्रेस में अंदरूनी तौर पर उठापटक जारी है ढाई – ढाई साल के मुख्यमंत्री की बात राजनीतिक तौर पर गरम रही है 2018 विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में यह फार्मूला सामने आया था की ढाई साल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और ढाई साल मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव बनेंगे परंतु राजनीतिक कारणों से नहीं हो सका। हाईकमान ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने के लिए कोशिश की है इसमें उन्हें छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री के तौर पर प्रमोट किया गया है इसी संदर्भ में आज डॉ रमन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बड़ा तीखा हमला किया और कहा कि टी एस सिंहदेव को एक अनौपचारिक पद देकर संतुष्ट करने की कोशिश की गई है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार एक उपमुख्यमंत्री का पद बनाया गया है वह भी 120 दिन के लिए जिसमें आचार संहिता लागू हो जाएगी 60 दिन के लिए उप मुख्यमंत्री बनाया गया है बाबा को झुनझुना पकड़ा दिया गया है। ढाई ढाई साल के वादे के बाद 60 दिन के लिए उप मुख्यमंत्री बनाना और जिनके पास अधिकार कुछ भी ना हो और उनकी हालत क्या है वह बार-बार व्यक्त कर चुके हैं। ढाई साल का वादा था कांग्रेस की हालत सुकमा से लेकर सरगुजा तक बहुत खराब है सारे सर्वे में उनकी हार निश्चित तौर पर दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *