केन्द्रीय मंत्री शाह का विमानतल पर भव्य स्वागत

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के नौ वर्ष के सफल कार्यकाल के परिप्रेक्ष्य में चलाए जा रहे महासम्पर्क अभियान के सिलसिले में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे। भाजपा द्वारा दुर्ग में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन और जनसभा को संबोधित करने पहुंचे श्री शाह का रायपुर में विवेकानंद विमानतल पर भाजपा पदाधिकारियों, नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भव्य स्वागत किया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जाम्वाल, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री व मुख्य प्रदेश प्रवक्ता अजय चंद्राकर, विधायक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, सांसद द्वय सुनील सोनी व चुन्नीलाल साहू, पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत,प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री ओ.पी. चौधरी, पूर्व सांसद रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष नंदन जैन, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेशचंद्र गुप्ता, सह प्रभारी रजनीश शुक्ला विधायक व रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, विधायक रजनीश सिंह शहर जिला भाजपा अध्यक्ष जयंतीभाई पटेल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, पूर्व विधायक नंदे साहू, पूर्व विधायक श्री चंद सुंदरानी, रामू रोहरा, किशोर महानंद, मोती लाल साहू आदि उपस्थित थे।

दोपहर का भोजन विमानतल पर लेने के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री श्री शाह हेलीकॉप्टर द्वारा भिलाई के लिए रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *