भाजपा में फिर धमाकेदार प्रवेश उत्सव,भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने किया स्वागत…

0 धमतरी, राजिम, महासमुंद में डेढ़ हजार लोग शामिल

0 कांग्रेस पदाधिकारी, गायत्री परिवार के समाजसेवी, नव मतदाता, आदित्य युवा वाहिनी, पूर्व अधिकारी भाजपा में प्रविष्ट

रायपुर। भाजपा प्रवेश उत्सव का सिलसिला तेजी से जारी है। इस सप्ताह के पहले दिन आज धमतरी, राजिम, महासमुंद में कांग्रेस और जनता कांग्रेस के नेताओं सहित लगभग 15 सौ लोगों ने भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद चुन्नीलाल साहू, कुरुद विधायक अजय चंद्राकर, धमतरी विधायक रंजना साहू, शशि पवार की मौजूदगी में भाजपा प्रवेश किया। इनमें गायत्री परिवार के समाजसेवी, नव मतदाता, आदित्य युवा वाहिनी, कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व अधिकारी शामिल हैं।

धमतरी में प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने लाभार्थी सम्मेलन में केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान किया।

इस दौरान पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित करीब एक हजार लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। प्रदेश प्रभारी श्री माथुर व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भाजपा का गमछा पहनाकर नव प्रवेशी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

राजिम में स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष राजेश साहू ने दिया। इसके बाद प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने उद्बोधन देते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर 50 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। इनमें जोगी कांग्रेस युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश साहू, पूर्व नगर अध्यक्ष राजिम युवक कांग्रेस सोमू साहू, रिटायर्ड रेंजर ललित सिन्हा भी शामिल हैं। महासमुंद की सभा में कांग्रेस पार्षद राजेन्द्र राजू चंद्राकर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर सहित 80 लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया।

सोमवार को बड़े पैमाने पर लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन धमतरी पुरानी मंडी में किया गया जहाँ केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले तीन हजार से अधिक लाभार्थियों का सम्मान किया गया। लाभार्थी सम्मेलन में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,पूर्व मंत्री कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, रायपुर संभाग प्रभारी अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक रंजना साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, भाजपा नेता छत्तीसगढ़ी स्टार अनुज शर्मा, धमतरी जिला प्रभारी नीलू शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार सहित तमाम बड़े नेता शामिल हुए।विभिन्न क्षेत्रों से 1500 से अधिक लोगों ने प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा जिसमें प्रमुख रूप से धमतरी के जाने माने समाजसेवी पूर्व कांग्रेस नेता पंडित राजेश शर्मा, महिला कांग्रेस प्रदेश नेता ईश्वरी पटवा, प्रोफेसर चंद्रशेखर चौबे, एच पी सिन्हा, डी पी भार्गव, पी वी पराड़कर, गौरीशंकर दुबे, राजकुमार शर्मा, चंद्रिका साहू, निखिल अग्रवाल, चंदू जैसवानी, विकास शर्मा सहित 1500 से अधिक लोगों ने भाजपा प्रवेश किया।
भाजपा प्रवेश करने वाले सेवानिवृत्त शासकीय अधिकारियों में चंद्रशेखर चौबे डीपी भार्गव एचएल सिन्हा गौरी शंकर दुबे राजकुमार शर्मा पी वी पराड़कर, कांग्रेस पदाधिकारी ईश्वरी पटवा विकास शर्मा अन्ना देवी श्रोती चंद्रिका साहू अंकित अग्रवाल निखिल अग्रवाल चंद्र लता जसवानी गोपाल शर्मा राकेश गुप्ता लक्ष्मीनारायण देवांगन राजेश कौशल, आदित्य वाहिनी युवा मंच के आकाश मिश्रा संजय काजवानी अमर सोनी गौरव सोनी नव मतदाता ओशी पांडेय, आर्ची चुगवानी, अंजना बर्रे, रिचा तिवारी, योगेंद्र सेन, काल्पित, भूपेंद्र साहू, गायत्री परिवार के दाऊ लाल साहू देवेंद्र साहू, सुथिया बाई , पद्मनी साहू, गीता बाई साहू शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *