प्रियंका गांधी पहुंचीं डुमना एयरपोर्ट, नर्मदा की पूजा-अर्चना के साथ करेंगी चुनावी शंखनाद

जबलपुर। मप्र में प्रचार अ‎भियान की शुरुआत करने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी डुमना एयरपोर्ट पहुंच चुकी हैं। वे यहां नर्मदा की पूजा-अर्चना करके चुनाव प्रचार अ‎भियान का शंखनाद करने जा रहीं हैं। ‎प्रियंका सोमवार से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान में व्यस्त रहेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी नर्मदा तट पर पूजा अर्जना करने के बाद जबलपुर से चुनावी अभियान शुरू करने जा रहीं हैं। गौरतलब है ‎कि इस साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होना है। जबलपुर के महापौर और कांग्रेस शहर प्रमुख जगत बहादुर सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी करीब 11.15 बजे शहीद स्मारक में एक जनसभा को संबोधित करके चुनावी अभियान और संकल्प 2023 की शुरुआत करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी आज जबलपुर पहुंचेंगी और नर्मदा तट पर प्रार्थना करने के लिए ग्वारीघाट जाएंगी। जगत बहादुर सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी रैली स्थल से आठ किलोमीटर दूर रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। बता दें ‎कि रानी दुर्गावती ने मुगलों से लड़ते हुए शहादत प्राप्त की थी। कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया ‎कि कि रैली में कम से कम दो लाख लोग शामिल होंगे। महाकौशल क्षेत्र या आठ जिलों वाले जबलपुर संभाग के लोग खुद को भाजपा द्वारा उपेक्षित महसूस करते हैं। कांग्रेस ने इस क्षेत्र में पिछली बार अच्छा प्रदर्शन किया था। इस बार हम चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि जबलपुर महाकौशल क्षेत्र के केंद्र में है, जहां आदिवासी मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है। 2018 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने आठ-जिला संभाग में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 13 सीटों में से 11 पर जीत हासिल की थी, जबकि शेष दो सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *