भारत के नव निर्माण में प्रबुद्ध वर्ग का अहम योगदान- माथुर

0 जनता को सकारात्मक सोच देते हैं प्रबुद्ध जन- साव

0 भाजपा का महासम्पर्क अभियान जारी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सम्पर्क महा अभियान के तहत प्रदेश प्रभारी मा. ओम प्रकाश माथुर वरिष्ठ नेताओं के साथ समाज के विशिष्ट जनों के साथ भेंट कर रहे हैं। महासंपर्क कार्यक्रम के इस क्रम में श्री माथुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सुनील सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के साथ रायपुर में प्रख्यात शिक्षाविद आचार्य सुरेंद्र प्रताप सिंह, पद्मश्री मदन चौहान एवं प्रसिद्ध चिकित्सक देवेंद्र नायक से सौजन्य भेंट कर विविध विषयों पर आत्मीय चर्चा की।

समाज के विशिष्ट जनों से भेंट के दौरान भाजपा प्रभारी श्री माथुर, प्रदेश अध्यक्ष श्री साव, श्री बृजमोहन एवं रायपुर सांसद श्री सोनी ने देश की प्रगति में आम जनता के साथ साथ प्रबुद्ध जनों की विशिष्ट सहभागिता पर विचारों का आदान प्रदान करते हुए कहा कि सभी वर्गों के समन्वय से भारत का नव निर्माण हो रहा है। समाज के विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियां समाज को राष्ट्र के उत्थान के लिए जागरूक करती हैं। आज विश्व के सामने जो भारत श्रेष्ठ भारत के रूप में खड़ा है, वह हर भारतवासी के मजबूत मनोबल का प्रतिरूप है। 9 वर्ष में देश ने जो विकास किया है, वह देश की जनता के विश्वास का प्रतिफल है। भाजपा नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के विशिष्ट जन भारत को विश्व गुरु होने का गौरव प्राप्त करने के अभियान में सम्पूर्ण योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *