गोडसे आजाद भारत का पहला आतंकवादी- सुशील शुक्ला

0 मोदी बतायें अपने मंत्री से कितने सहमत हैं- कांग्रेस

0 गिरिराज सिंह ने बताया गोडसे को देश का सपूत

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने नाथूराम गोडसे को आजाद भारत का पहला आतंकवादी करार दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गोडसे को देश का सपूत बताया था। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने गोण्डसे का महिमामंडन कर के एक बार फिर से राष्ट्रपिता का अपमान किया है। यह भाजपा का गोण्डसे वादी चरित्र है। भाजपा के हर छोटे बड़े नेता ने कभी न कभी गोंडसे की तारीफ की है। यह सिर्फ बापू का नहीं भारत की जनता का अपमान है। प्रधानमंत्री जवाब दें कि वे अपने मंत्री के बयान से कितने सहमत हैं।

कांग्रेस मीडिया प्रमुख सुशील शुक्ला ने कहा कि भाजपा मुद्दाविहीन है। आरएसएस के नेता खुद पादरी बन कर धर्मान्तरण की नौटंकी करते हैं।
फिर भाजपा के नेता उसी को मुद्दा बना कर बयान देते हैं।गिरिराज जैसे नेता बुला कर मामले को तूल दिया जाता है।लोगों में भ्र्म पैदा किया जाता है।छत्तीसगढ़ में धर्मान्तरण विरोधी क़ानून लागू है तो भाजपाई थाने मे रिपोर्ट दर्ज क्यों नहींकराते। वे खुद शामिल हैं तो रिपोर्ट कैसे करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *