भाजपा की सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ में बनेगा धर्मांतरण के खिलाफ कड़ा कानून- गिरिराज सिंह

जगदलपुर। केंद्रीय पंचायती राज मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के नजरिए का खुलासा करते हुए साफ संकेत दे दिए हैं कि अब यहां धर्मांतरण के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह ढपोरशंख की सरकार है। घोटाले की सरकार है और अब इनको एक ही सहारा बचा है। यह भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी हुई सरकार है। चर्चों के सहारे, धर्मांतरण के सहारे यह सत्ता में आना चाहते हैं। यह भारत की अस्मिता को मिटाना चाहते हैं। सनातन संस्कृति को मिटाना चाहते हैं। आदिवासी संस्कृति की अस्मिता को मिटाना चाहते हैं। धर्मांतरण करा कर क्रिश्चियन बनाना चाहते हैं। आने वाले चुनाव में हमारी सरकार आएगी तब ऐसा कड़ा कानून बनाएंगे कि किसी की हिम्मत नहीं होगी कि हमारे किसी भाई को लोभ और प्रलोभन देकर के धर्म परिवर्तन कराएं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जिस अंदाज में बस्तर की धरती पर धर्मांतरण के मुद्दे को प्रमुखता से रखते हुए छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर कड़ा कानून बनाने का ऐलान किया है, उससे स्पष्ट है कि भाजपा धर्मांतरण के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *