राहुल मध्यप्रदेश में जीतेंगे 150 और 200 सीट पर शिवराज का दावा…

0 कुल सीटें हैं 230

नई दिल्ली/भोपाल। मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 150 सीट जीतने का भरोसा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को है। जबकि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का दावा है कि 200 सीट भाजपा जीतेगी। राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस मध्यप्रदेश में डेढ़ सौ सीटें जीतेगी। राहुल गांधी के दावे पर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि हम उनकी बात से सहमत हैं। इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस पर कहा कि मन को बहलाने को बाबा ख्याल अच्छा है। भाजपा ने 200 सीट जीतने का दावा करते हुए राहुल पर कटाक्ष किया है कि गुजरात और यूपी में कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई।

मध्यप्रदेश में डेढ़ सौ सीट जीतने का भरोसा जताने वाले राहुल ने यह नहीं बताया कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक की। राहुल गांधी ने कहा कि बैठक में हमारी लंबी चर्चा चली। हमारा आंतरिक आकलन है कि हमें कर्नाटक में 136 सीटें मिली हैं। मध्यप्रदेश में 150 सीटें मिलने वाली हैं। कर्नाटक में जो किया, उसे हम दोहराने जा रहे हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम मध्यप्रदेश भी जीतने जा रहे हैं।

कमलनाथ ने राहुल के दावे पर कहा कि हम उनकी बात से सहमत हैं। उनके पास इनपुट है। हमने शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा कि बैठक में चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई है। राहुल गांधी और कमलनाथ के दावे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि 200 से ज्यादा सीट जीतेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *