कांग्रेस सरकार का अंतिम साल यही है- कौशिक

0 भ्रष्टाचार और कांग्रेस का जन्म-जन्म का नाता है

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार से जन्म- जन्म का रिश्ता है। जहां कांग्रेस की सरकार वहां हर तरफ भ्रष्टाचार। प्रदेश को कर्ज के तले दबाकर प्रदेश की जनता को बदहाल छोड़कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार सत्ता लोलुपता के आनंद में इतने मदमस्त है कि वह प्रदेश में हर तरफ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं और साथ ही साथ भ्रष्टाचारियों को संरक्षण भी देने का काम प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर रही है। उन्होंने कहा राशन दुकानों में 250 करोड़ का गोलमाल, प्रदेश में 2000 करोड़ का शराब घोटाला, 5000 करोड़ रुपए का चावल घोटाला, 1300 करोड़ रुपए का गोठान घोटाला, इसके साथ ही साथ कोयला में प्रति टन 25 रुपए का भूपेश टैक्स, प्रदेश में भू माफियाओं का कब्जा, प्रदेश की नदियों से अवैध रेत उत्खनन या प्रदेश की भूपेश सरकार की उपलब्धि है और इसमें शामिल लोगों को किन का संरक्षण प्राप्त है यह सभी को पता है। कांग्रेस के शासन में पीएससी का अर्थ पब्लिक सर्विस कमीशन नहीं, बल्कि पर्सनल सलेक्शन कमीशन हो चुका है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री कौशिक ने कहा कि प्रदेश में हर तरफ सड़कों का जाल भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार ने बिछाया था और वर्तमान की प्रदेश की कांग्रेस सरकार सड़कों को बनाने के बजाय जगह जगह सड़कों को खोदकर इसमें भी भ्रष्टाचार कर रही है। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बारी यहीं से शुरुआत होती है कांग्रेस की भ्रष्टाचार की कहानी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जो कि एक परिवार के लिए कलेक्शन मास्टर बनकर अपने नंबर बढ़ाने के लिए उन्हें खुश करने में लगे हैं इसके लिए उन्होंने प्रदेश को कर्ज के दलदल में डुबो कर भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता की गाढ़ी कमाई पर डाका डाला है। जिसका जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता जरूर देगी और भ्रष्टाचारी प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *