सौ बच्चे खा गए मध्यान्ह भोजन में सांप…

अररिया, (बिहार)। मध्यान्ह भोजन में लापरवाही बहुत गंभीर रूप से बढ़ रही है जो बच्चों के लिए घातक बन गई है। बिहार में ऐसी लापरवाही फिर सामने आई है। यहां बच्चों के मध्यान्ह भोजन में सांप का बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया। जब भोजन में सांप होने का पता चला, तब तक करीब सौ बच्चे भोजन कर चुके थे। उन सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिलीजानकारी के अनुसार जोगबनी नगर परिषद स्थित अमौना मिडिल स्कूल में बच्चों को खिलाये जा रहे मध्याह्न भोजन में मरा हुआ सांप मिला। इसके बाद स्कूल में हंगामा मच गया। भोजन में सांप होने की जानकारी मिलने तक सौ से अधिक बच्चे खाना खा चुके थे। इन बच्चों कोअस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि मध्यान्ह भोजन एनजीओ द्वारा परोसा गया था। मौके पर एसडीओ और डीएसपी पहुंचे। स्कूल में लोगों का जमघट लग गया। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इसके पहले 18 मई को भी बिहार में मध्यान्ह भोजन में छिपकली मिली थी। एक अधिकारी ने बताया था कि सारण जिले में मध्याह्न भोजन खाने के बाद कम से कम 35 स्कूली बच्चे बीमार पड़ गए। वह घटना डुंदरी टिकुरिया गांव में हुई थी। मध्यान्ह भोजन में सांप के मामले में स्वास्थ्य अधिकारी पंकज कुमार के अनुसार बच्चों की तबियत स्थिर है और उन्हें कोई खतरा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *