पूरे छत्तीसगढ़ में गोठान घोटाले की पोल खुली- भाजपा

0 गोठान घोटाला सामने आने से कांग्रेस की विश्वनीयता खत्म : अरुण साव

पोल खुलने से बौखला गए मुख्यमंत्री- नारायण चंदेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा द्वारा केंद्रीय योजनाओं के धन और पंचायतों का हक मारकर गोठान के नाम पर हुए 1300 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश करने चलाये गए चलबो गोठान, खोलबो पोल अभियान में राज्य भर में भाजपा नेता गोठान पहुंचे और भारी भ्रष्टाचार उजागर किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव मुंगेली जिले के गोठान पहुंचे। गोठान में पूरी तरफ केवल और केवल अव्यवस्था नजर आई। श्री साव ने ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने गायों के नाम पर भी भ्रष्टाचार करने का पाप करने में कोई संकोच नहीं किया। भूपेश बघेल सरकार की घोटालेबाजी की पोल खोलने भाजपा गोठानों तक पहुंची है और 1300 करोड़ का आरंभिक घोटाला सामने आया है तो भूपेश बघेल के पैरों तले की जमीन खिसक गई है। वे आपा खो बैठे हैं। भ्रष्टाचार उजागर करने पर भाजपा को कोस रहे हैं। अब इससे कुछ नहीं होगा जनता सच जान चुकी है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जांजगीर चांपा जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत रोगदा, विकासखंड नवागढ़ के गौठान में निरीक्षण करने पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने गोठानों की हालत देखने और ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद कहा कि भूपेश बघेल सरकार बड़े बड़े वादे करके सत्ता में आई। वादों को खूंटी पर टांगकर भ्रष्टाचार करके कांग्रेस के मालिकों के लिए उगाही करने में लग गई। केंद्रीय योजनाओं का पैसा जनता के काम में लगाने की जगह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। पंचायतों का हक खा गए, गरीब का मकान छीन लिया, गरीब का अन्न तक खा गए। इसीलिए इनके जनघोषणा वीर सिंहदेव ने पंचायत मंत्री का पद छोड़ दिया और अब चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे।

विधायक, पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर मगरलोड विकासखण्ड के अरौद, परसट्ठी और मोतिमपुर गांव के गौठान पहुंचे। श्री चंद्राकर ने बड़ी गड़बड़ी पकड़ी उन्होंने कहा कि गोठानों के नाम पर करोडों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। इस योजना के लिये राज्य सरकार की कोई राशि आबंटित नहीं हुई। भूपेश बघेल सरकार केंद्र के पंद्रह वित्त आयोग के पैसे का, पंचायतों का हक मारकर डकैती कर रही है। ग्रामीणों के बीच देखा गया कि अरौद के गोठान में सत्तर हजार का गेट ही गायब है। पानी, चारा, पैरा कुछ भी नहीं है। मोतिमपुर गौठान अतिक्रमण का शिकार है। शराबी और असामाजिक तत्वों का अड्डा बना है। महिलाओं ने जिसका उग्र होकर विरोध किया। गोबर खरीबी बंद है। भुगतान का भी कोई ठिकाना नहीं है। इसके बाद परसट्ठी के गौठान में भी लापरवाही देख चंद्राकर ने एक अधिकारी को लताड़ लगायी।

जगदलपुर जिले में चलबो गौठान, खोलबो पोल अभियान में बस्तर संभाग प्रभारी सांसद संतोष पांडेय, प्रदेश भाजपा महामंत्री, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी, रूप सिंह मांडवी, कमल चंद भंजदेव, बैदुराम कश्यप, सुभाउ राम कश्यप, मनीराम कश्यप (जिला पंचायत उपाध्यक्ष), योगेन्द्र पांडेय, रामाश्रय सिंहशामिल हुए। सुकमा जिले में हुंगा राम मरकाम, धनीराम बारसे, दंतेवाड़ा जिले में नंदलाल मुडामी, चैतराम अट्टामी, ओजस्वी मंडावी आआदि नेता शामिल हुए। मंदिर हसौद मंडल अंतर्गत नरदहा गौठान, पचेड़ा गौठान, कुरूद गौठान,दरबा गौठान में प्रदेश भाजपा कार्यलय मंत्री नरेशचंद्र गुप्ता, भाजपा प्रवक्ता नलीनिश ठोकने, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिमेश कश्यप, उमेश घोरमोड़े, आलोक मेंढी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, महामंत्री नामती यादव, विनोद कुमार साहू, संगीता यादव, जागृति बंजारे, सागर पटेल, यशोदा धीवर सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय लोगों से चर्चा में गौवंश संरक्षण के नाम पर घोर भ्रष्टाचार एवं अनियमितताएं सामने आईं। गौठान पर स्थानीय लोगों का आक्रोश दिखा। निरीक्षण के दौरान प्रदेश प्रवक्ता दीपक महस्के , कार्यसमिति सदस्य गुलाब टिकरिया, गणेश शंकर मिश्र, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सोमेश चंद्र पांडेय, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, महामंत्री घनश्याम चंद्राकर, दुलेश साहू, कार्यक्रम संयोजक शिवशंकर वर्मा , बबलू शर्मा आदि उपस्थित रहे।

सरगुजा संभाग में पूर्व सांसद विष्णुदेव साय, रामविचार नेताम, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व मंत्री भैया लाल रजवाड़े, सांसद गोमती साय ने गोठान घोटालेबाजी का मुआयना किया। रायपुर सम्भाग के कुरूद में अजय चंद्राकर,धमतरी में महेंद्र पंडित, राजीव पांडे, पिंकी शाह, नेहरू निषाद, कवींद्र जैन, प्रीतीश गांधी, रानू रोहरा, प्रकाश बैस, भाटापारा शहर मंडल में शिवरतन शर्मा, केदारनाथ गुप्ता राकेश तिवारी ने अभियान में हिस्सा लिया। बलौदाबाजार भाटापारा जिला में कृष्णा अवस्थी, धनंजय साहू, योगेश वर्मा, मनोज यादव, डोमन वर्मा, सुहेला मंडल में नरेश केशरवानी, श्रीमती नीलम सोनी, श्रीमती अदिति बघमार, शिव कटारिया, सुरेंद्र टिकरिहा, गिरधारी वर्मा, प्रशांत यादव सुरेंद्र पाटनी, यशवर्धन वर्मा, योगेश चंद्राकर, नंद बर्मा, श्याम बाई साहु तेजराम वर्मा महेंद्र साहु आदि शामिल हुए। कसडोल में टेसुलाल धुरंधर, कृष्ण कुमार पटेल धनीराम साहु अजय राव शशि भूषण शुक्ल छत राम साहु डाँ. सनम जांगड़े भगत नायक पुनी राम पटेल देवानंद नायक शामिल हुए। बलौदाबाजार में लक्ष्मी वर्मा ने गोठानों की दुर्दशा देखी। रायगढ़ में प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी, सौरव सिंह,बिलासपुर जिला में अमर अग्रवाल, भूपेन्द्र सवन्नी, रामदेव कुमावत सुशांत बृजेन्द्र शुक्ला हर्षिता पांडेय गोठान पहुंचे। कोरबा जिला में लखन देवांगन, टिकेस्वर राठिया जोगेश लाम्बा संतोष देवांगन, ज्योतिनंद दुबे, अशोक चौवलनी, डॉ राजीव शामिल हुए। सारंगढ बिलाईगढ़ में जंगनाथ पाणिग्रही,अजय नायक अजय गोपाल, केराबाई मनहर डॉ जवाहर नायक, छत्तर सिंह सिदार मरवाही गौरेला पेंड्रा में संजय अग्रवाल कन्हैया राठौर समीरा पैकरा, लाल जी यादव राकेश चतुर्वेदी, सक्ति जिला में संयोगिता सिंह जूदेव ने भागीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *