बजरंग बली के दरबार पहुंचीं प्रियंका गांधी… जाखू मंदिर में की पूजा अर्चना…

0 जीत के जश्न की तैयारी में जुटी कांग्रेस, तैनात ‎किए 8 चॉपर, अनके ‎विमान भी ‎किए बुक

शिमला। कर्नाटक में कांग्रेस जीत के जश्न की तैयारी में जुट गई हैं। जहां ‎प्रियंका गांधी ने बजरंगबली के दरबार में हा‎जिरी लगाई है, वहीं कांग्रेस ने 8 चॉपर व अनेक ‎विमान अपने ‎विधायकों को बेंगलुरू पहुंचाने के ‎लिए तैनात कर ‎दिए हैं। गौरतलब है ‎कि चुनावी रुझानों में कांग्रेस बहुमत के करीब पहुंच गई है। इधर विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच आज शनिवार सुबह कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी शिमला के ऐतिहासिक जाखू मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने बजरंगबली की पूजा की और आशीर्वाद लिया। प्रियंका गांधी ऐसे वक्त में बजरंग बली के दरबार में पहुंची हैं, जब रुझानों में कांग्रेस को कर्नाटक से खुशखबरी मिलती दिख रही है। फिलहाल, कांग्रेस ने रुझानों में बढ़त बनाई हुई है। प्रियंका गांधी जाखू मंदिर में कुछ देर रुकीं और आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर में मौजूद लोगों ने प्रियंका के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और प्रियंका ने भी उनके साथ बातचीत की। प्रियंका गांधी ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा हिमाचल प्रदेश के जाखू हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश व कर्नाटक की जनता के सुख, समृद्धि व शांति के लिए प्रार्थना की। मारुति नंदन आप सभी का कल्याण करें। जय बजरंग बली! गौरतलब है ‎कि कि शिमला से 15 किमी दूर कुफरी के छराबड़ा में प्रियंका का घर है। वह अक्सर शिमला आती रहती हैं और लोगों से भेंट करती रहती हैं। प्रियंका के साथ मां सोनिया भी हिमाचल के दौरे पर हैं। शिमला के जाखू मंदिर में हनुमान जी की 108 फीट की ऊंची मूर्ति है। यह मूर्ति अभिताभ बच्चन की बेटी द्वारा बनवाई गई है। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी कुछ दिन से निजी दौरे पर हैं। रुझानों में स्पष्ट बहुमत हासिल ताजा जानकारी के अनुसार कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में दांव पर लगी 224 सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं। फिलहाल, कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है और रुझानों में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ‎फिलहाल 70 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। हालां‎कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां राज्य में बहुमत हासिल करने का दावा कर रही हैं। वहीं, क्षेत्रीय दल जनता दल सेक्युलर ने कुछ देर इंतजार करने का फैसला किया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजों के रुझान जारी है। इनमें स्पष्ट बहुमत हासिल करने के बाद कांग्रेस किसी भी तरह की गलती करने के मूड में नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस ने कर्नाटक में 8 स्थानों पर चॉपर तैनात किए हैं। इसके अलावा कई विमान भी बुक किए गए हैं और संभावित विधायकों को बेंगलुरु पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। जनता दल एस भी 25 पर आगे भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि कांग्रेस 224 में से 115 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, भारतीय जनता पार्टी को 70 पर बढ़त हासिल है। इधर किंगमेकर बनने की संभावनाएं तलाश रही जनता दल सेक्युलर 25 सीटों पर आगे चल रही है। ताजा जानकारी के अनुसार निर्दलीय उम्मीदवार 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। कल्याण राज्य प्रगति पक्ष और सर्वोदय कर्नाटक पक्ष 1-1 सीट पर आगे चल रही हैं। हालां‎कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट से करीब 2,500 मतों से पीछे हैं। शेट्टर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने भाजपा पर अपमान करने के आरोप लगाए थे। इधर, भाजपा दिग्गज और पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने दावा किया था कि शेट्टार चुनाव नहीं जीतेंगे। एक्शन में कांग्रेस,अब बड़ी बैठक की तैयारी कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में रुझानों में कांग्रेस को भारी बढ़त मिल चुकी है। पार्टी 115 सीटों पर आगे चल रही है। इसी बीच खबर है कि अब कांग्रेस ने बड़ी बैठक की तैयारी कर ली है। मतगणना से एक दिन पहले भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जु खड़गे समेत कई नेता बैठकें करते नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *