भाजपा राष्ट्र और जन जन के प्रति समर्पण के लिए संकल्पित- अरुण साव

0 छत्तीसगढ़ में भारी उत्साह के साथ मनाया गया स्थापना दिवस

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी साथी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है। कार्यकर्ताओं के त्याग तपस्या और बलिदान तथा जनता के आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गई है। भारतीय जनता पार्टी एकमात्र राजनीतिक दल है जो कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जो विचारधारा के आधार पर चलती है। आज पूरे छत्तीसगढ़ में 23,000 से अधिक बूथों में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। वरिष्ठों का सम्मान किया गया। कार्यालयों को सजाया गया और उत्साह पूर्वक भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया। सम्पूर्ण विश्व में भारत का गौरव बढ़ाने वाले हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर हम सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि सभी साथी कार्यकर्ताओं को, पार्टी के शुभचिंतकों को, सहयोगियों को पार्टी के स्थापना दिवस की बहुत बहुत बधाई देता हूं। छत्तीसगढ़ की जनता के आशीर्वाद के लिए आभारी हूं। भविष्य में जन आशीर्वाद का आकांक्षी हूं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर राष्ट्र के लिए बड़े सपने लेकर छोटी सी पार्टी से आरंभ होकर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में विस्तारित भाजपा ने ऐतिहासिक यात्रा की है। यह यात्रा राष्ट्र के गौरव की यात्रा है। यह यात्रा आत्मनिर्भर भारत की यात्रा है। यह देश के सामर्थ्य के विस्तार की यात्रा है। यह भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्ष की अथक, निरंतर यात्रा है। यह हमारे प्रेरणा पुरुषों पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के त्याग तपस्या और बलिदान व देशभक्ति की यात्रा है। अटलजी के कुशल नेतृत्व में आरंभ होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जारी यह यात्रा भारत और समस्त भारतीयों की प्रगति की यात्रा है। ऐतिहासिक यात्रा के इस सोपान को अविस्मरणीय बनाने के लिए स्थापना दिवस को विशेष रूप से मनाया गया। भाजपा का स्थापना दिवस देश भर में भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं का संकल्प दिवस है। इस अवसर पर हम सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र और राष्ट्र के लोगों के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *