अगर राहुल गांधी राष्ट्रपुत्र है तो कांग्रेस बताए मोतीलाल नेहरू, जवाहर लाल नेहरू, राजीव गांधी, कमला नेहरू, प्रियंका वाड्रा , रॉबर्ट वाड्रा, रेहान वाड्रा ये क्या-क्या है – अजय चंद्राकर

0 कांग्रेस पार्टी जब तक राष्ट्र की वंदना नहीं सीखेगी तब तक राजनीति में कोई स्थान पाने का सपना छोड़ दें – अजय चंद्राकर

रायपुर। भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि राहुल को राष्ट्रपुत्र कहने वाली कांग्रेस ये बताए कि मोतीलाल नेहरू, जवाहर लाल नेहरू, राजीव गांधी, कमला नेहरू, प्रियंका वाड्रा (गांधी), रॉबर्ट वाड्रा, रेहान वाड्रा ये क्या-क्या है? इसे भी स्पष्ट करें। एक परिवार की वंदना करने वाली पार्टी कभी देश की पार्टी नहीं हो सकती। कांग्रेस का काल खत्म हो चुका है और कांग्रेस पार्टी एक परिवार के आखिरी वारिस को बचाने के लिए अंतिम सांसे ले रही है। इस देश में वही स्वीकार्य होगा जो भारत माता की वंदना करेगा। राजनीति वही करेगा जो भारत माता की वंदना करेगा।

भाजपा मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस अब कालातीत पार्टी हो गई है। कांग्रेस पार्टी बताएं जब लालू प्रसाद यादव सहित कई राजनेताओं की सदस्यता गई तो यह मुद्दा क्यों नहीं बना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार वंदक पार्टी है। आज की राजनीति राष्ट्र की वंदना करने वाली राजनीति है और जिसके नायक देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है। जिनका केवल एक ही लक्ष्य है इस देश को विश्व में सर्वोपरि स्थान दिलाना है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जब तक राष्ट्र की वंदना नहीं सीखेगी तब तक राजनीति में कोई स्थान पाने का सपना छोड़ दें और जाकर अन्य कोई काम ढूंढे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *