मुख्यमंत्री ने बिसाहू दास महंत की जयंती पर उन्हें किया नमन…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने लोकप्रिय राजनेता स्वर्गीय बिसाहू दास महन्त को स्मरण करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा। श्री महन्त ने अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए अपनी अमूल्य सेवाएं दी। हसदेव बांगो सिंचाई परियोजना उनके सपनों का साकार रूप है। उन्होंने लोगों की बेहतरी के लिए क्षेत्र में खेती-किसानी, सिंचाई तथा सड़कों के कार्यों को बखूबी अंजाम दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्वर्गीय बिसाहू दास महन्त के सपनों के अनुरूप नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा राज्य सरकार आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *