मंत्री का फर्जी पीएसओ बनकर झाँसेबाजी करने वाला गिरफ्तार…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री का पीएसओ बताकर अपनी धौंस जमाने वाले शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में आरोपी फर्जी पुलिस बनकर लोगों को डरा धमकाकर अवैध व्यापर कर रहा था। इसके अलावा आरोपी ने खुद को मंत्री का पीएसओ बताकर दो युवतियों से शादी भी कर ली और उनके ही पैसे पर ऐश कर रहा था। जिसे पुलिस ने पकड़कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।आरोपी का नाम यज्ञ कुमार यादव बताया जा रहा है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकली पिस्टल, पुलिस वर्दी, वीआईपी सुरक्षा कमांडेट माना रायपुर की फर्जी सील, स्टाम्प पैड जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार शातिर ठग यज्ञ कुमार प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का फर्जी पीएसओ बनकर तखतपुर क्षेत्र में रंगदारी जमा रहा था। मंत्री का पीएसओ बताकर अवैध व्यापार करने लोगों को झांसा दे रहा था। इस फर्जी पुलिस वाले की शिकायत जैसे ही पुलिस को मिली, पुलिस उसे तलाशने में जुट गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी यज्ञ कुमार ने अपने आप को पुलिस कर्मचारी बताकर पहले एक शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसाकर धोखे से उसके साथ विवाह किया और उसके पैसे से मंहगी कार में पुलिस का रौब दिखाकर घूमता था और उस को अपने विश्वास में लेकर कोरबा में एक मकान भी बनवा रहा था। आरोपी ने इसी दौरान एक अन्य बैंक कर्मी महिला को भी अपने आप को पुलिस कर्मी होना बताकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और उससे भी आर्य समाज में प्रेम विवाह कर लिया और दोनों महिलाओं के साथ अलग अलग रहता था। आरोपी दोनों महिलाओं की संपत्ति पर ऐशो आराम से रह रहा था।

आरोपी अपने गांव के कई लोगों को सरकारी नौकरी लगवाने के झांसे में लेने और अवैध नशे की सामाग्री बिक्री कराने का प्रयास कर रहा था। आरोपी को तखतपुर पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट बिलासपुर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *