पुलिस ने दबोचे 4 अंतरराज्यीय ठग…

रायपुर। देश भर में फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले जामताड़ा गिरोह के 4 अंर्तराज्यीय ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर देश भर में लोगों को अपना शिकार बनाते थे। आरोपी स्वयं को अलग-अलग एप्स/कम्पनियों का कस्टमर केयर अधिकारी होना बताकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

आरोपियों ने थाना धरसींवा निवासी प्रार्थी प्रवीण कुमार वर्मा से कुल 7,52,665 रुपए की ठगी की है। सभी आरोपी मूलत: देवघर एवं रांची (झारखण्ड) के निवासी हैं। झारखण्ड के गिरीडीह, देवघर, धनबाद एवं जामताड़ा इलाका पूरे देश भर में सायबर क्राईम के नाम से जाना जाता है। आरोपियों के कब्जे से घटना से संबंधित 5 नग मोबाईल फोन एवं 19,000/- रुपए नगदी रकम जब्त किया गया है।
.भोला कुमार रवानी पिता स्व. बासकी रवानी उम्र 30 साल निवासी ग्राम भालगढ़हा करौ लथाना करौ जिला देवघर झारखण्ड,जितेन्दर लोहरा पिता सुन्दर लोहरा उम्र 20 साल निवासी ग्राम सतरातु कर्मा टोली थाना ठाकुरगांव जिला रांची झारखण्ड, देवनारायण पहान पिता सोमरा पहान उम्र 20 साल निवासी ग्राम पतरातु थाना ठाकुरगांव जिला रांची झारखण्ड व अतुल तिर्की पिता तुलसी तिर्की उम्र 19 साल निवासी ग्राम छेहल पावा टोली थाना पण्डरा जिला रांची झारखण्ड को गिरफ्तार किया गया है। कार्यवाही में निरीक्षक शिवेन्द्र सिंह राजपूत थाना प्रभारी धरसींवा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से निरीक्षक गौरव तिवारी, सउनि मोह. जमील, प्र.आर. महेन्द्र राजपूत, नोहर देशमुख, आर. सुरेश देशमुख, जसवंत सोनी, रवि तिवारी, विकास क्षत्री, प्रदीप साहू, तुकेश निषाद, महिपाल सिंह ठाकुर, नितेश राजपूत, रवि प्रभाकर, लालेश नायक, टेकसिंह मोहले म.आर. बसंती मौर्य, करूणा वर्मा तथा थाना धरसींवा से प्र.आर विजेन्द्र कुमार कन्नौजे की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *