मोर्चा की संयुक्त प्रदेश कार्यसमिति का समापन सत्र संपन्न…

0 कांग्रेस शासन में छत्तीसगढ़ का विकास रुका :डॉक्टर रमन

रायपुर। संयुक्त मोर्चा कार्यसमिति के समापन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भाजपा शासन काल के 15 वर्षों में छत्तीसगढ़ में हुए विकास कार्यों के साथ ही विभिन्न वर्ग के लोगों के व्यापक हित में किये गए कार्यों का विस्तार से विवरण देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास के जितने काम हुए हैं, वे सभी भाजपा शासन काल में हुए हैं। कांग्रेस के शासन में छत्तीसगढ़ का विकास रुक गया है। जनता के सभी वर्गों की बेहतरी के लिए, आम जनता की खुशहाली के लिए सभी कार्य भाजपा की सरकार ने किए हैं।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि महिला मोर्चा महिलाओं को बताये कि भाजपा की सरकार ने महिलाओं को पंचायती राज में 50 फीसदी आरक्षण दिया। बेटियों को सरस्वती योजना में सायकल दी ताकि वे पढ़ने के लिए आसानी से स्कूल जा सकें। भाजपा ने महिला सशक्तिकरण के साथ साथ बेटियों के भविष्य के लिए काम किया। भाजपा ने गरीबों को 1रुपये किलो चावल दिया, अनुसूचित जनजाति मोर्चा आदिवासी समाज को बताए कि भाजपा के आदिवासी समाज के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन किया। उनके बच्चों को उच्च शिक्षा के द्वार खोले। उनकी बेहतरी के लिए 32 फीसदी आरक्षण दिया। युवा मोर्चा युवाओं को बताये कि भाजपा की सरकार ने युवा कौशल विकास के क्षेत्र में व्यापक कार्य किया। युवाओं को रोजगार दिया, स्वरोजगार दिया। अल्पसंख्यक मोर्चा अल्पसंख्यक समाज को बताये कि भाजपा की सरकार ने पंद्रह साल तक सबका समान रूप से विकास किया। भाजपा के शासन काल में कभी किसी प्रकार की वैमनस्यता सामने नहीं आई। सामाजिक समरसता भाजपा सरकार में ही मुमकिन है। किसान मोर्चा किसानों को बताये कि भाजपा ने सिंचाई के लिए 5 हॉर्स पॉवर की बिजली मुफ्त दी। बिना ब्याज का ऋण दिया। किसानों के हित में इतने कदम उठाए गए कि छत्तीसगढ़ के किसान के जीवन में खुशहाली आई। भाजपा ने 15 साल में छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदल दी। भाजपा सरकार के काम की सूची इतनी बड़ी है कि वहां तक कांग्रेस कभी नहीं पहुंच सकती। सभी मोर्चा अपने स्तर पर जनता को बतायें कि वादाखिलाफी करने वाली कांग्रेस और विकास की, विश्वास की राजनीति करने वाली भाजपा में क्या फर्क है।

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी ने संयुक्त कार्यसमिति को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि परिणाम के लिए आंदोलन करना है और इसके लिए सूक्ष्मता से जनता की वन टू वन समस्या एकत्र करना है। और, उसके निराकरण का प्रयास करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि याद रखें कि भाषण से कोई नहीं जीतता। जो जनता के लिए काम करता है, जो जनता के लिए संघर्ष करता है, उससे जुड़ कर जनता उसे वोट करती है। भाजपा जनता के लिए, संघर्ष करने वाली पार्टी है । जनता के हक में संघर्ष करना है और उनके हक की लड़ाई लड़नी है।

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी ने कहा कि संयुक्त बैठक का उद्देश्य है कि लक्ष्य एक होने से आपसी सामंजस्य को और मजबूत कर 2023 में बड़े अंतर से सरकार बनाना है और 2024 में मोदी जी के सिद्धांत को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का इंट्रीगेट मोर्चा है। यहीं से कार्यकर्ता जनता से जुड़ना सीखता है। आज का मोर्चा कल की पार्टी है।

संयुक्त मोर्चा कार्यसमिति में सभी 7 मोर्चा ने अपनी कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण किया तथा आगामी समय के लिए रोडमैप तैयार किया गया। बैठक में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल भान जी बिहार से महिला मोर्चा प्रभारी निशा सिंह,किसान मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री,बाबू भाई गबेलिया,कोमल राजपूत,राष्ट्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ प्रभारी बंजरंगी प्रसाद यादव,,राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह,ओबोसी मोर्चा से खिलावन साहू,गुजरात से वेल जी भाई मेसानी,चंदूलाल साहू,रमेश चंद्राकर जी,युवा मोर्चा से आलोक डंगस उपस्थित रहे संयुक्त मोर्चा कार्यसमिति का संचालन प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने तथा आभार प्रदर्शन ओपी चौधरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *