भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी कर्नाटक में संपन्न…

0 महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महिला मोर्चा की कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक आज कर्नाटक के तुमकुर में संपन्न हुई। बैठक में भाग लेने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, महामंत्री श्रीमती चंपा देवी पावले, श्रीमती विभा अवस्थी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती पूजा विधान भी उपस्थित रही हैं। राष्ट्रीय कार्यसमिति के बैठक के प्रथम दिन भारत के सभी प्रदेश के भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रही है। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में आगामी कार्यक्रमों की जानकारी और रूपरेखा प्रदान की की गई।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जी ने पिछले 1 साल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ के द्वारा किए गए सभी कार्यक्रम आंदोलन धरना और साल भर के कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 11 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा छत्तीसगढ़ प्रांत के ही बिलासपुर जिले में महतारी हुंकार रैली आयोजित की गई जिसमें प्रदेशभर की भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रही। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा किया गया कार्यक्रम पूरी तरह से सफल रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *