पूर्व विधायक मंगलराम उसेंडी को विधानसभा में श्रद्धांजलि अर्पित…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र के पहले दिन आज सदन में मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य तथा छत्तीसगढ़ की पूर्व मंत्री लता उसेंडी के पिता मंगलराम उसेंडी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने मंगलराम उसेंडी के निधन का उल्लेख करते हुए कहा कि वे 1990 में मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय उसेंडी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने स्वर्गीय उसेंडी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने आजीवन समाजसेवा की। कोंडागांव से कांग्रेस सदस्य मोहन मरकाम ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका निधन हमारे समाज की बहुत बड़ी क्षति है। भाजपा सदस्य बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि स्वर्गीय उसेंडी भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता थे। वर्ष 1990 में हम विधायक चुने गए थे। वे वनवासी क्षेत्र से चुने गए और उन्होंने आजीवन समाजसेवा की। उन्होंने कहा कि वे बहुत सरल व्यक्ति थे। उन्होंने अपने बच्चों को भी सेवा के संस्कार दिए। उनकी पुत्री लता उसेंडी छत्तीसगढ़ की मंत्री रह चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *