ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक संपन्न…

0 एआईसीसी के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षो के कार्यो का जायजा लिया

0 3 जनवरी को रायपुर में आरक्षण बिल पर महारैली निकालने का निर्णय

रायपुर। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षो की बैठक राजीव भवन में एआईसीसी की महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थित में संपन्न हुयी। बैठक के शुरूआत में सभी ब्लाक अध्यक्षों से उनकी संगठनात्मक गतिविधियो के बारे में जानकारी लिया गया। इस अवसर पर एआईसीसी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूत इसलिये है कि हम जमीन से जुड़े है। कांग्रेस जन आंदोलन की पार्टी रही है। ब्लाक और बूथ मजबूत नहीं होगे तो पार्टी का ढाचा कमजोर हो जायेगा। आप सब दूर से आये है। हमने आज यहा सिर्फ आपको सुना है पार्टी संगठन की शक्ति को पहचानती है। आप के माध्यम से पार्टी मजबूत होगी। हमारी पार्टी में दूसरे दलो की अपेक्षा खुलापन है हम कार्यकर्ताओ की बात सुनते है। हमारे जो विपक्षी है वे अपनों की भी नहीं सुनते है। राहुल जी देश भर में भारत जोड़ो यात्रा लेकर चल रहे हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक गये है। राहुल जी भरी ठंड में पतली टीशर्ट में पैदल चलते है। यह उनके अंदर लोगो के लिये लोगो की समस्या के लिये उसके निराकरण के लिये ऊर्जा है। सभी पदाधिकारियों को पूरा मान सम्मान है। हमारी विचारधारा नफरत के खिलाफ प्यार बांटने की है। राहुल गांधी जी की जो भावना है उसको हमें जमीन तक लेकर जाना है। आपकी मेहनत से सरकार बना है। हमें सकारात्मक विचारधारा से आगे बढ़ना है।
प्रभारी सचिव सप्तगिरीशंकर उल्का ने कहा कि ब्लाक अध्यक्ष सीधे पार्टी के प्रभारी से सीधा संवाद कर रहे यह लोकतंत्र कांग्रेस में ही संभव है। 2023 में प्रदेश में पुनः सरकार बनाना है और 2024 देश को बचाने का भाजपा को हराना है। मोदी सरकार भाजपा अतिवादी सरकार चलाते है। सोचिये जनता के हित में सरकार ने आरक्षण विधेयक बनाया लेकिन राज्यपाल हस्ताक्षर नहीं कर रहे। इसके पीछे का षडयंत्र भाजपा का है। राहुल जी देश को बचाने 5 बजे सुबह से उठकर पदयात्रा कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री से बात कर आपकी समस्याओं भावनाओं को बतायेंगे। आप सबने विषम परिस्थितियो को देखा है। सरकार बनाने में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष की भूमिका बड़ी होती है। आपने मेहनत किया है। आपका मै दिल से धन्यवाद देता हूं। एआईसीसी और प्रदेश कांग्रेस के हर निर्देश को आपने ईमानदारी से पालन किया है। आपकी बात को संगठन और सरकार पूरी गंभीरता से लेगी। आपकी भूमिका 2018 में भी महत्वपूर्ण थी आपने भाजपा की भ्रष्ट निकम्मी सरकार को उखाड़ फेका था। आपके सहयोग से हम 2023 में कांग्रेस की सरकार फिर से बनायेगे। 2 महिने का कार्यक्रम मिला है। सभी को 31 दिसंबर तक ब्लाक की बैठक कर एआईसीसी के निर्देशानुसार हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की रूपरेखा बनाना है। हर दिन हर ब्लाक में हमे 10 कि.मी. चलना है। 307 ब्लाक में रोज हम लगभग 3000 कि.मी. चलेंगे। 1 माह में हम 90000 कि.मी से अधिक चलेंगे। दीवार लेखन करना है। सोशल मीडिया में वाह्टसप एप ग्रुप बनाना हैं प्रचार के लिये कांग्रेस के इतिहास की पिक्चर एवं भारत जोड़ो यात्रा के पिक्चर एवं भारत जोड़ो यात्रा के पिक्चर भी एलईडी के माध्यम से दिखाना है। देश के लिये देश जोड़ने के लिये राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले है। देश की एकता अखंडता के लिये देश की जनता को महंगाई, बेरोजगारी से निजात दिलाने गरीब की आवाज उठाने राहुल जी निकले है। हमारी सरकार ने कोरोना काल में अच्छा काम किया हमे गर्व है। बूथ कमेटिया जिनकी नहीं बनी हो तुरंत बना ले। आने वाले महिने में हम ट्रेनिंग करेंगे। संगठन की बड़ी जिम्मेदारी है हम सरकार की सारी उपलब्धि जनता तक पहुंचायेंगे। केन्द्र की नाकामी भी हम जनता तक ले जायेंगे। निर्णय लिया गया कि आरक्षण संशोधन विधेयक पर कांग्रेस राजधानी रायपुर में महारैली 3 जनवरी को निकालेगी।
मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने कहा कि हमारी सरकार ने जनता से किये 90 प्रतिशत वायदा पूरा किया। किसानो का कर्जा माफ, धान की पूरी कीमत दे रहे, बिजली बिल हाफ किया, 65 लाख परिवार को यूनिवर्सल पीडीएस के माध्यम से राशन दे रहे। हमारी सरकार कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम किया। सरकार में महत्वपूर्ण पदो की जिम्मेदारी नीचे से उपर तक कांग्रेस कार्यकर्ता को दिया गया। मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात में हर जिलाध्यक्ष को मंच पर बुलाते है ब्लाक अध्यक्षो की पूछ परख होती है। आज हमारी सरकार की सारी योजना का लाभ सभी को मिल रहा हैं आपकी हर बात सुनी जायेगी। कार्यक्रम का संचालन अमरजीत चावला ने किया।

बैठक में राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार विनोद वर्मा, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, महामंत्री पियुष कोसरे, विधायक देवेन्द्र यादव, विनोद चंद्राकर, कन्हैया अग्रवाल, रश्मि सिंह, उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *