भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का किया पुतला दहन…

रायपुर। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के द्वारा भारत को लेकर दिए गए तर्क हीन घटिया एवं शर्मनाक बयान को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा के आह्वान पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद के नेतृत्व में आज दिनांक 17 दिसंबर को राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक में पाकिस्तान मुर्दाबाद,बिलावल भुट्टो मुर्दाबाद,नारो के पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया गया।
अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने बिलावल भुट्टो के बयान की निंदा करते हुए कहा की बिलावल भुट्टो अपनी औकात में रहे और भारत के विरोध में बोलने से पहले अपने देश के बारे में सोचे ।भारत के नागरिक किसी कीमत पर देश के प्रधानमंत्री का अपमान और देश के स्वाभिमान पर प्रहार नहीं सहेंगे अगर पाकिस्तान ऐसा करता है तो अंजाम भुगतने तैयार रहें।
इस पुलता दहन कार्यक्रम में मोर्चा प्रभारी डॉ सलीम राज,मिर्जा एजाज बेग, शाहिद खान,युनुस कुरेशी राजिया खान,मखमूर,खान,सय्यद रजा,असगर अली,सौरभ देव,अकबर अली,साजिद पठान,आरिफ नियाजी शैख निजाम, रेहाना खान,जसपाल रंधावा, मो फैजल,इरशाद अली,नसीर खान, अमिक अहमद,गुलाम फिरोज,गुलाम गौस,शाहीन बेगम, जिसान सिद्दीकी,पप्पू निसार,भूपेंद्र मक्कड़,आसिफ भाई,सहित अनेक अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *