राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ब्रम्हलीन…

रायपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी का आज सुबह 9 बजे देहावसान हो गया। कमला दीदी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

राजयोगिनी कमला दीदी का पार्थिव शरीर आज दोपहर 12 बजे से आम लोगों के दर्शनार्थ विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर में रखा गया है। कल रविवार को दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *