भानुप्रतापपुर उपचुनाव में सावित्री ने जीत ली जंग…

0 कांग्रेस 21 हजार के बहुमत के पार

0 ब्रम्हानंद के हिस्से में आई तगड़ी हार

रायपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने जीत का परचम लहराते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को 21 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। उन्हें 65327 मत हासिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कांग्रेस के सभी नेताओं ने जीत की बधाई दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रम्हानंद नेताम को अंतिम चक्र में 1084 वोट मिले, जबकि सावित्री मंडावी 1297 मतों से आगे रहीं। ब्रम्हानंद नेताम कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के मुकाबले 44229 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। सर्व आदिवासी समाज समर्थित प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम 23371 मत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। सावित्री मंडावी की जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि यह कांंग्रेस की विकास योजनाओं पर जनता की संतुष्टि की मुहर है। श्री लखमा ने कहा कि वे शुरू से ही कहते आ रहे थे कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भारी अंतरसे जीत हासिल करेंगी। जो आज मतगणना में हो गया। उपचुनाव की विजेता सावित्री मरकाम ने जीत का श्रेय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वर्गीय मनोज मंडावी के काम को देते हुए जनता को विश्वास दिलाया है कि वे विश्वास की कसौटी पर खरी उतरेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *