ब्रम्हानंद नेताम की गिरफ्तारी पर रोक…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम की गिरफ्तारी पर झारखंड उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। झारखंड हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिलने के बाद ब्रम्हानंद ने इसे सच की जीत बताया है। ब्रम्हानंद के लिए यह राहत का पैगाम तब आया है जब 5 दिसंबर को आज भानुप्रतापपुर उपचुनाव का मतदान अंतिम दौर में है। उन पर नाबालिग लड़की से दुराचार के आरोप का खुलासा छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने किया था। इसके बाद कांग्रेस उन्हें लगातार दुराचारी बता रही थी और चुनाव प्रचार के दौरान यह मामला गर्म रहा। इस सिलसिले में झारखंड पुलिस कांकेर में डेरा डाले हुए हैं। अब तक ब्रम्हानंद को गिरफ्तार नहीं किया गया है लेकिन उन्हें हाजिर होने के लिए नोटिस भेजा गया था। जिस पर उनकी ओर से चुनाव नतीजे आने के बाद हाजिर होने का समय मांगा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *