भाजपा नेता कहते थे कि पुलिस आए, गिरफ्तार करे, अब हाय तौबा मचा रहे: बघेल

0 ब्रम्हानंद मामले में पलटवार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने पहुंची झारखंड पुलिस के मुद्दे पर भाजपा के आरोपों के जवाब में कहा कि भाजपा वाले बोले थे कि पुलिस आए, गिरफ्तार करे। बृजमोहन अग्रवाल का दो दिन पहले बयान आया था। तो फिर झारखंड पुलिस आई है यहां तब हाय तौबा क्यों मचा रहे हैं? वो तो खुद बोले थे कि गिरफ्तार करके बताएं। इतना दम बीजेपी भर रही थी तो आज किस षड्यंत्र की बात कर रही है?

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ है। तो पॉक्सो एक्ट लगा है। ये उस समय लगा है, जब झारखंड में भाजपा की रघुवर दास सरकार थी। यह तब की घटना है। उस समय एफआईआर दर्ज हुआ है तो यहां की भाजपा को उनसे पूछना चाहिए कि उस समय किसने षड्यंत्र किया था?

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कानून अपना काम करता है। जो नियम कानून है, उसी के हिसाब से होता है। ये 2019 का मामला है और उसमें कार्रवाई हो रही है।रही बात दूसरे राज्य से पुलिस आने की तो ये तो प्रक्रिया में होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *