ब्रम्हानंद जेल में बैठकर भी जीत जाएंगे – बृजमोहन

0 दुष्कर्म का आरोप छत्तीसगढ़ और झारखंड सरकार की मिली जुली कुश्ती

रायपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव के भाजपा प्रभारी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस के कांकेर पहुंचने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती है तो वे जेल में बैठे बैठे प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत जाएंगे।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह झारखंड और छत्तीसगढ़ सरकार की मिलीजुली कुश्ती है। सीधे सादे आदिवासी युवा को विधायक बनने से रोकने यह आरोप लगाया गया है। इतने साल तक न कोई समन न संदेश लेकिन जैसे ही भाजपा ने ब्रम्हानंद नेताम को प्रत्याशी बनाया, कांग्रेस ने आरोप लगाया। हमें तो यह भी खबर है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद दबावपूर्वक पीड़िता से बयान दिलवाया गया। भाजपा डरने वाली नहीं है। भानुप्रतापपुर की जनता कांग्रेस को जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *