भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद को गिरफ्तार करने आई झारखंड पुलिस…

0 भानुप्रतापपुर उपचुनाव में नया मोड़

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में खलबली मचा देने वाला एक दुष्कर्म मामला अब उस मोड़ पर आ गया है, जिससे यहां हो रहा भानुप्रतापपुर उपचुनाव किसी भी ओर करवट बदल सकता है।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी के लिए झारखंड पुलिस छत्तीसगढ़ के कांकेर पहुंचने की खबर है। ब्रम्हानंद के विरुद्ध झारखंड के टेल्को थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है। यह मामला उजागर करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा था कि ब्रह्मानंद नेताम के विरुद्ध नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में झारखंड के जमशेदपुर जिले के टेल्को थाना में 15.06.2019 को अपराध कमांक 84 / 2019 के तहत धारा 366 ए, 376, 376 (3), 376 डी बी 120 बी भादवि 4.6 पॉक्सो एक्ट एवं 4,5,6,7,9 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। कांग्रेस ने ब्रह्मानंद नेताम पर राज्य निर्वाचन आयोग से आपराधिक मामले की जानकारी छुपाने का आरोप लगाते हुए उनका नामांकन निरस्त करने की मांग की थी। खबर है कि झारखंड के मुख्यमंत्री से शिकायत कर गिरफ्तारी की मांग करने की गई थी। पिछले दिनों मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि झारखंड पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस से सहयोग मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *