भानुप्रतापपुर में ब्रम्हानंद नेताम भाजपा प्रत्याशी घोषित…

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर सीट से ब्रम्हानंद नेताम को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी वक्तव्य में कहा गया है कि केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तरप्रदेश में होने वाले एक लोकसभा उपचुनाव तथा राजस्थान, बिहार और उत्तरप्रदेश के विधानसभा उपचुुनाव के लिए भी उम्मीदवारों के नाम पर मंजूरी दे दी है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन के कारण उनकी रिक्त सीट भानुप्रतापपुर में 5 दिसंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा। भाजपा द्वारा घोषित भानुप्रतापपुर प्रत्याशी
ब्रम्हानंद नेताम का परिचय जारी किया गया है। उनके पिता का नाम स्वर्गीय छत्तर सिंह नेताम है। उनकी जन्मतिथि 11.05.1973, जाति गोंड, शिक्षा 12 वीं, निवासी ग्राम कसावही, विकासखंड चारामा हैं।

पूर्व में दायित्व के अनुसार 2005 में सरपंच, 2000 में शक्ति केंद्र अध्यक्ष आवरी, 2003 से मंडल उपाध्यक्ष भाजपा मंडल चारामा, 2004 से सरपंच कसावही, 2008 में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए। 2010 में राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य युवा मोर्चा, 2012 में भारतीय जनता पार्टी मजदूर महासंघ राष्ट्रीय मंत्री बने। ब्रम्हानंद नेताम वर्तमान में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *