छत्तीसगढ़ आदिवासी नृत्य महोत्सव व राज्योत्सव में भारतीय संस्कृति की झलक

रायपुर। कॉलेज के छात्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ आदिवासी नृत्य महोत्सव व राज्योत्सव में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दे रही है। देश के विभिन्न राज्यों से कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम कर रहे हैं, जिससे हमें नृत्य एक संस्कृति की जानकारी प्राप्त हो रही हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य ऐसे ही प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहने की शुभकामना देते हुए उन्होंने जय छत्तीसगढ़ महतारी के नारे लगाए। कॉलेज के छात्रों ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के 22 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर ऐसे ही आगे बढ़ते रहे, इसकी शुभकामनाएं दी।

 

शिवम एजुकेशनल एकेडमी की छात्रा आकांक्षा त्रिपाठी ने बताया कि वे आदिवासी नृत्य महोत्सव व राज्योत्सव के कार्यक्रमों का आनंद ले रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्योत्सव में उन्हें हस्त कला एवं तकनीक के साथ- साथ लकड़ियों से बने आर्ट और क्राफ्ट के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *