कांग्रेस के नए कमांडर बने मल्लिकार्जुन…

0 खड़गे के सामने तनिक भी टिक नहीं पाए थरूर

नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारी बहुमत के साथ बाजी मार ली। मल्लिकार्जुन कांग्रेस के नए कमांडर बन गए हैं। चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर तनिक भी टिक नहीं पाए। यह मुकाबला खड़गे के पक्ष में एकतरफा रहा। दो दशक, दो साल बाद हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 मत मिले। उनके प्रतिद्वंदी शशि थरूर को एक हजार पर ठहर गए। कांग्रेस को 22 बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिला है। 17 अक्टूबर को हुए मतदान के बाद आज नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में मतगणना हुई। इस जंग में मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत का स्पष्ट अनुमान लगाया जा रहा था। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया के दौरान कई उतार चढ़ाव देखने मिले। आरंभ में यह तय समझा जा रहा था कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार होंगे। लेकिन उसके बाद जो घटनाक्रम सामने आया, उससे हालात बदल गए। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की ओर से भी चुनाव लड़ने के संकेत दिए गए थे लेकिन वे भी पीछे हट गए। गांधी परिवार के विश्वस्त माने जाने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम सामने आते ही यह कयास लगाये जाने लगे थे कि चुनाव हुआ तो खड़गे ही कांग्रेस के नए कप्तान होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *