राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 11 अक्टूबर तक

0 व्यवस्था हेतु अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व

✍️ (साधुराम दुल्हानी)
कांकेर। राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 08 से 11 अक्टूबर तक जिला मुख्यालय कांकेर में आयोजन किया जायेगा, जिसमें खो-खो बालक-बालिका 17 वर्ष आयु वर्ग, फुटबॉल बालक-बालिका 19 वर्ष, हैण्डबॉल बालक-बालिका 14 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 500 प्रतिभागी, अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित होंगे। इसके लिए उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर, पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविन्दपुर तथा सेंटमाईकल स्कूल गोविन्दपुर के खेल मैदान में खेल सम्पन्न कराई जायेगी।
उक्त प्रतियोगिता को सुचारू रूप से सफल संचालन के लिए कलेक्टर एवं 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अध्यक्ष डॉ. प्रियंका शुक्ला ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं तथा सौंपे गये कार्य एवं दायित्वों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देष दिये हैं। आवास एवं खेल मैदानों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक कांकेर को दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार नगरपालिका परिषद कांकेर को समस्त खेल मैदानों व आवास स्थलों में शौचालय की साफ-सफाई एवं पानी टैंकर की व्यवस्था, मच्छर रोधी फॉगस्प्रेविग की व्यवस्था, जे.सी.बी. द्वारा खेल मैदान समतलीकरण का कार्य, आवास स्थल के निकट सुलभ शौचालय की निशुल्क उपलब्ध प्रतिभागियों के आवास हेतु दोनों सामुदायिक नया एवं पुराना, लोक निर्माण विभाग को उद्घाटन स्थल एवं खेल मैदानों के समतलीकरण, साफ-सफाई एवं आवश्यक बैरिकेडिंग, विद्युत कनेक्शन एवं रोलर की व्यवस्था तथा लोक निर्माण विभाग ई.एण्ड.एम. को आवास एवं क्रीड़ागन में विद्युत व्यवस्था पंखा, बल्ब, ट्यूबलाईट की व्यवकरने का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार जिला परिवहन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खाद्य नियंत्रक, जनसंपर्क, वन विभाग, विद्युत विभाग, रेशम, उद्यानिकी, खनिज, आदिम जाति कल्याण विभागों को उनके कार्य के अनुसार दायित्व सौंपा गया है।

प्रतीकात्मक फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *