बस्तर के विश्व प्रसिद्ध 75 दिवसीय दशहरे का आगाज

0 बस्तर दशहरा से एक करोड़ का कर्जदार
(साधुराम दुल्हानी)
जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरे का आगाज पिछले कई दिन पूर्व हो चुका है। विश् प्रसिद्ध बस्तरे के लिए प्रतिवर्ष शासन द्वारा राशि प्रदान की जाती है। इसके बावजूद दशहरा समिति के ऊपर देनदारी बनी रहती है। इसी तारतम्य मेंं रियासत कालीन बस्तर दशहरा मनाने धर्मस्व विभाग से पर्याप्त राशि नहीं मिलने से बस्तर दशहरा समिति पर एक करोड़ रूपये की देनदारी बकाया है। पिछला बकाया नहीं मिलने से बस्तर दशहरा के लिए पूजन सामग्री, कपड़ा, पटाखा से लेकर बकरा सप्लाई करने वाले व्यापारियों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रति वर्ष दशहरा मनाने लगभग 80 लाख रूपये खर्च होते हैं। इसके एवज में संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग विगत दस वर्षो से प्रति वर्ष 25 लाख रूपये ही जारी कर रही है। वहीं एनएमडीसी के सीएसआर मद से आठ-दस लाख रूपये की मदद मिल रही है। बस्तर दशहरा का खर्च प्रतिवर्ष अनवरत बढ़ता ही जा रहा है, बस्तर दशहरा समिति पर एक करोड़ रूपये की देनदारी होना शासन-प्रशासन पर प्रश्रचिन्ह खड़ाकर रहा है।
टेंपल इस्टेट कमेटी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2011 से वर्ष 2021 तक के दशहरा उत्सवों की संपन्नता के लिए विभिन्न व्यापारियों से टेंडर मंगवा कर उधार में सामान प्राप्त किया गया था। राशि के अभाव में पूरा भुगतान नहीं हो पाया और समिति पर एक करोड़ रूपये का कर्ज हो गया है। इधर दशहरा निर्विघ्न संपन्न हो, इसलिए दशहरा समिति ने टेंपल कमेटी के विभिन्न मंदिरों की मरम्मत हेतु धर्मस्व विभाग से प्राप्त एक करोड़ 60 लाख रूपये को भी दशहरा में खर्च कर दिया है। बात यहीं पर खत्म नहीं होती। टेंपल इस्टेट कमेटी ने ज्योति कलश समिति खाते का 30 लाख रूपये भी दशहरा मनाने व्यय कर दिया है। इन सब के बाद भी विगत 10 वर्षों में विभिन्न व्यापारियों को बकाया राशि का भुगतान करना था, वह पूरा नहीं हो पाया है। इस सब के चलते दशहरा के लिए पूजन सामग्री से लेकर कपड़ा, पटाखा, बकरा सहित विभिन्न सामग्रियों की आपूर्ति करने वाले थोक व्यापारियों ने दशहरा उत्सव 2022 के लिए आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति करने से इंकार कर दिया है। नाम प्रकाशित नहीं करने के निवेदन के साथ व्यापारियों ने बताया कि जब तक दशहरा समिति पिछला बकाया अदा नहीं करती, तब तक वे सभी दशहरा उत्सव के लिए सामानों की आपूर्ति नहीं करेंगे।
टेंपल इस्टेट कमेटी के सचिव एवं सदस्यों ने बताया कि बस्तर दशहरा के बकाया राशि का भुगतान हो सके, इसके लिए संस्कृति एवं धार्मिक न्यास विभाग को पत्र लिखा जा चुका है। राशि प्राप्त होते ही भुगतान कर दिया जाएगा। दशहरा हेतु पूजन तथा अन्य सामग्रियों की आपूर्ति करने वाले व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। राजस्व विभाग के अधिकारी तहसीलदार द्वारा भी इंतजार किया जा रहा है कि राशि प्राप्त होने पर कर्जा समाप्त जाए। उल्लेखनीय है कि पिछले 4 वर्ष पूवर्, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा बस्तर दशहरे के लिए राशि प्रदान की जाती थी वर्तमान में आने वाले दशहरे में कांग्रेस सरकार के छग पर्यटन मंडल द्वारा अधिक राशि दी गई तो दशहरा अच्छे से मनाया जा सकेगा। बस्तर महाराजा कमलचंद भंजदेव द्वारा भी दशहरे के दौरान शासन से समुचित व्यवस्था के लिए मदद मांगी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *