स्वरूपानंद जी का महाप्रयाण भारतवर्ष की अपूर्णीय क्षति है- सूरज जायसवाल

जबलपुर। मध्यप्रदेश जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि जगतगुरु शंकराचार्य जी का महाप्रयाण सिर्फ सनातन धर्म के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष की अपूरणीय क्षति है। स्वामी स्वरूपानंद जी सिर्फ एक महान संत ही नहीं बल्कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे। देश को आजाद कराने में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी सहभागिता निभाई थी। हिंदू धर्म के सच्चे रक्षक थे और सनातनी धर्म की हर परंपरा को समाज को निभाने को प्रेरित करते थे। राम मंदिर निर्माण के सच्चे समर्थक और उसके निर्माण हेतु एक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के साथ ही वह अन्य धर्मों का सम्मान भी बराबर रखते थे। अपने धर्म मंच से कई बार उन्होंने अन्य धर्म गुरुओं का सम्मान भी किया और उनका प्रवचन भी कराया। सच पूछा जाए तो सच्चे सनातनी सर्व धर्म समभाव के सच्चे समर्थक थे। वे मेरे आराध्य गुरु थे। आज उनके भौतिक स्वरूप को त्यागने से एक बहुत बड़ी क्षति हुई है। मैं जनता दल यू मध्य प्रदेश की तरफ से उन्हें सादर नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *