छत्तीसगढ़ में कर्मचारी हड़ताल स्थगित…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन द्वारा की जा रही हड़ताल स्थगित कर दी गई है। कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित कर दी है। आज कर्मचारी संगठनों की कृषिमंत्री तथा सरकार के प्रवक्ता रविंद्र चौबे से मांगों को लेकर चर्चा हुई। सरकार की ओर से कर्मचारियों की मांग पर आश्वासन दिए जाने के बाद संगठन ने 12 दिन से जारी हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर कर्मचारी केंद्र के समान महंगाई भत्ता, गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर हड़ताल पर थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2 सितंबर तक काम पर लौटने के लिए कहा था। जबकि कर्मचारी मांग पूरी होने तक आंदोलन में डटे रहने का इरादा व्यक्त कर रहे थे। प्रतिपक्ष भाजपा के नेता इस आंदोलन को समर्थन दे रहे थे।आज सरकार की ओर से मांगों पर विचार करने का आश्वासन मिलने पर कर्मचारी- अधिकारी हड़ताल स्थगित कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *