घर-घर विराजे गजानन, विधि विधान से हुई पूजा-अर्चना

रायपुर। आज बुधवार को गणेशोत्सव की धूम है। शहर में विभिन्न स्थान पर सुबह से ही गणेश प्रतिमा के जुलूस निकले। भक्तगण गजानन के जयकारे लगाते हुए सिद्घि विनायक गणपति को अपने साथ दुपहिया वाहन तो कहीं ट्रैक्टर ट्राली में लेकर पंडालों में पहुंचे। इसके साथ ही अब 11 दिवसीय गणेशोत्सव प्रारंभ हो गया है।

लक्ष्मी नगर मोवा के मनीष, पूर्वा, मोन्टू, माही एवं दक्ष ने बताया कि उन्होंने गणेश भगवान की स्थापना सुबह पूरे विधि-विधान के साथ की। घर और गली-मोहल्लों में गणेशजी की स्थापना के साथ ही गणपति के जयकारों से शहर गूंज उठा है। शहर के प्रमुख मार्गों पर ‘गणपति बप्पा मोरिया’ ‘देवा हो देवा गणपति देवा’ के जयकारों से शहर गणेशमय हो गया। सुबह से ही बाजार में गणेश प्रतिमाओं की दुकानें सज गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *