दो सितंबर तक काम पर लौटने वाले हड़तालियों को मिलेगी राहत…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों के संबंध में यह व्यवस्था दी है कि जो कर्मचारी- अधिकारी हड़ताल से वापस आना चाहते हैं, उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। जो कर्मचारी- अधिकारी अपने कार्य पर उपस्थित होंगे, उन्हें हड़ताल अवधि का अवकाश मंजूर करते हुए वेतन भुगतान कर दिया जाएगा। शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार शासन के ध्यान में यह बात लाई गई है कि अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल कई अधिकारी- कर्मचारी हड़ताल से वापस आना चाहते हैं। ऐसे अधिकारी कर्मचारी को कार्यालय में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना सुनिश्चित किए जाने के आदेश दिए गए हैं। हड़ताल में शामिल अधिकारी- कर्मचारी यदि 1 सितंबर या 2 सितंबर को अपने कार्य पर उपस्थित होते हैं तो उनके हड़ताल अवधि का अवकाश स्वीकृत करते हुए उनका वेतन भुगतान किया जाए। गौरतलब है कि इसके पूर्व कहा गया था कि हड़ताली कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने पर हड़ताल अवधि की वेतन कटौती की जाएगी तथा सर्विस ब्रेक मानी जाएगी। इस हेतु वर्ष 2006 के परिपत्र का हवाला दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *