त्यौहारी सीजन में गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ी राहत…

0 10 करोड़ से अधिक की राशि जारी

कवर्धा। गन्ने की रिकवरी दर में राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान बनाने वाले कबीरधाम जिले के पंडरिया में संचालित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना ने त्यौहारी सीजन में अपने शेयर धारक गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ी राहत दी है। सहकारी शक्कर कारखाना प्रबंधन ने आज अपने शेयर धारक किसानों को बकाया राशि में 10 करोड़ 4 लाख रुपए का भुगतान जारी कर दिया। शक्कर कारखाना प्रबंध संचालक सतीश पटले ने बताया कि सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा शेयर धारी किसानों से 17 नवंबर 2021 से 12 अप्रैल 2022 तक 7200 किसानों से 2.95 लाख मीट्रिक टन गन्ने की खरीदी की गई थी। खरीदे गएगन्ने का कुल मूल्य एफआरपी पर 81 करोड़ का हुआ था, जिसका भुगतान किसानों को किया जाना था। उक्त ज़ारी करने योग्य भुगतान में से 10.4 करोड़ आज ज़ारी किया गया। इस प्रकार 66 करोड़ राशि जो की 4 मार्च 2022 तक की होती है, आज तक ज़ारी कर दी गई है। शेष राशि जो कुल राशि का 19 फीसदी (15करोड़) है, जल्द ही भुगतान कर दी जाएगी। इस प्रकार अब तक 81 फीसदी राशि का भुगतान ज़ारी हो गया है। पूर्व वर्षों में भी भुगतान पूर्ण करने में सितंबर, अक्टूबर तक का समय लग जाता था।

उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में राज्य शासन द्वारा सचांलित छत्तीसगढ़ के दो सहकारी शक्कर कारखाना लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित पंडरिया और भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना राम्हेपुर कवर्धा ने देश के सभी सहकारी शक्कर कारखानों को पीछे छोड़ते हुए रिकवरी दर के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान रचा है। यह दोनों सहकारी शक्कर कारखाना छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थापित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *