राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों का तबादला…

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों को नए स्थान पर पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी संयुक्त कलेक्टर राजनांदगांव को संयुक्त कलेक्टर प्रस्तावित नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़, श्रीमती ज्योति सिंह संयुक्त कलेक्टर बेमेतरा को उपायुक्त संभागीय आयुक्त कार्यालय रायपुर, प्रकाश सिंह राजपूत संयुक्त कलेक्टर राजनांदगांव को संयुक्त कलेक्टर प्रस्तावित नवीन जिला खैरागढ़ छुई खदान गंडई, भागवत प्रसाद जायसवाल संयुक्त कलेक्टर महासमुंद को संयुक्त कलेक्टर प्रस्तावित नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़, डॉक्टर सुभाष राज उप सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर को संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर, सुनील कुमार शर्मा संयुक्त कलेक्टर राजनांदगांव को संयुक्त कलेक्टर प्रस्तावित नवीन जिला खैरागढ़, सुश्री प्रेमलता संयुक्त कलेक्टर बालोद को संयुक्त कलेक्टर प्रस्तावित नवीन जिला मोहला मानपुर, श्रीमती अंशिका पांडे संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर को सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ मंत्रालय नवा रायपुर, ऋषा ठाकुर संयुक्त कलेक्टर गरियाबंद को संयुक्त कलेक्टर रायगढ़, स्निग्धा तिवारी संयुक्त कलेक्टर रायगढ़ को संयुक्त कलेक्टर प्रस्तावित नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़, रामप्रसाद आंचला संयुक्त कलेक्टर जांजगीर चांपा को संयुक्त कलेक्टर प्रस्तावित नवीन जिला मोहला मानपुर, भूपेंद्र कुमार साहू सचिव छत्तीसगढ़ तेलगानी विकास बोर्ड रायपुर को संयुक्त कलेक्टर प्रस्तावित नवीन जिला मोहला मानपुर, नेहा कपूर डिप्टी कलेक्टर महासमुंद को डिप्टी कलेक्टर प्रस्तावित नवीन जिला खैरागढ़, खम्मनलाल सोरी डिप्टी कलेक्टर बलोदा बाजार भाटापारा को डिप्टी कलेक्टर प्रस्तावित नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़, श्रीमती आभा तिवारी अवर सचिव राज्य सूचना आयोग को डिप्टी कलेक्टर प्रस्तावित नवीन जिला खैरागढ़, हेमेंद्र भूआर्य डिप्टी कलेक्टर राजनांदगांव को डिप्टी कलेक्टर प्रस्तावित नवीन जिला मानपुर, अमित नाथ योगी डिप्टी कलेक्टर राजनांदगांव को डिप्टी कलेक्टर मोहला मानपुर, टंकेश्वर प्रसाद साहू डिप्टी कलेक्टर राजनांदगांव को डिप्टी कलेक्टर खैरागढ़ तथा रेणुका रात्रे सहायक संचालक कार्यालय आयुक्त आदिमजाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग नवा रायपुर अटल नगर को डिप्टी कलेक्टर प्रस्तावित नवीन जिला खैरागढ़ छुईखदान पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *